Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पाकिस्तान। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ है। पुलिस को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 14 लोगों के मौत की खबर आ रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के पुलिस चीफ मोहम्मद उमर ने बताया कि यह विस्फोट स्वात घाटी के काबल कस्बे में तब हुआ, जब कुछ लोकल युवाओं का एक ग्रुप पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर था। बताया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन स्वात के लोकल ट्राइबल काउंसिल अमन जिरगा की ओर से आयोजित की गई थी। इस दौरान लोग तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए क्षेत्र में शांति की मांग कर रहे थे।

पुलिस को घटनास्थल से मिला कटा सिर

बताया जाता है कि इन्वेस्टिगेटर्स ने विस्फोट वाली जगह से एक कटा हुआ सिर बरामद किया है, जिससे संदेह पैदा होता है कि विस्फोट किसी सुसाइड बॉम्बर की ओर से किया गया था। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के सटीक नेचर की अभी जांच जारी है। विस्फोट को लेकर बचाव अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद 15 से ज्यादा घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के अनुसार रेसक्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल और आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और अधिक जानकारी जारी की जाएगी। हमले की जिम्मेदारी अभी किसी समूह की ओर से नहीं ली गई है।

लंबे समय से हिंसा की वारदातें

पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से अस्थिरता का सामना कर रहा है। यहां सुरक्षा बलों और पुलिस चौकियों को लगातार हमले और आत्मघाती धमाकों का निशाना बनाया गया है। इन घटनाओं में लगातार पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों की जान गई है। जुलाई के आखिर में ही हंगू जिले में पुलिस चेक पोस्ट पर हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए थे। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत अफगानिस्तान से सटा हुआ है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP युवा कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ रैली में गैरहाजिर 60 नेताओं को किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने 'वोट चोरी' रैली में गैरहाजिर 60 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर संगठन में अनुशासन कायम किया है। इस कार्रवाई के पीछे राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश हैं।

भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए दिवाली पर दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

दिवाली पर भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें त्योहारों में यात्रियों की भीड़ कम करेंगी।

इंदौर में चोरी की यामाहा बाइक चलाते युवक गिरफ्तार, चेसिस नंबर से खुला राज

इंदौर में चोरी की यामाहा बाइक चलाते युवक सोनू विश्वकर्मा को पुलिस ने चेसिस नंबर से पकड़ लिया। बिना नंबर प्लेट बाइक लेकर भागने की कोशिश नाकाम।

शहडोल में तेंदुए ने 15 वर्षीय किशोरी को उठाया, 300 मीटर दूर मिला शव

शहडोल में तेंदुए ने 15 वर्षीय किशोरी को उठाकर ले गया। शव 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

इंदौर में गर्मी से पहले हाईड्रेंट पर CCTV कैमरे, टैंकरों की निगरानी तेज

इंदौर में जल हाइड्रेंट पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। टैंकरों की भी कड़ी निगरानी शुरू होगी। नई जल नीति से पानी की बर्बादी पर नियंत्रण होगा।

इंदौर लोकायुक्त ने धार में सहकारी समिति प्रबंधक के 3 ठिकानों पर छापा, आय से 271.46% अधिक संपत्ति मिली

इंदौर लोकायुक्त ने धार जिले में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में आय से 271.46% अधिक संपत्ति पाई गई। यह भ्रष्टाचार की गंभीर आशंका है।

देवास में भागने की कोशिश के दौरान टीआई को कुचलने वाले ड्राइवर अक्कू को लगी गोली

देवास में भागने की कोशिश के दौरान टीआई को कुचलने वाले ड्राइवर अक्कू को पुलिस ने गोली मारी। आरोपी घायल है और मामले की जांच जारी है।

नोएडा में PNB बैंक की ऑफिस असिस्टेंट समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी

नोएडा में PNB बैंक धोखाधड़ी मामले में ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार। 10.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई।

चुनाव आयोग ने बताया: ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं तो फॉर्म-6 भरें, वोटर बने

चुनाव आयोग के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम न होने पर फॉर्म-6 भरें और वोटर बनें। इस प्रक्रिया में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया बहस का चैलेंज, कहा- मंच और जज आप चुनिए

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस का चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि मंच और जज आप चुनिए। यह चुनौती राजनीतिक विवादों को बढ़ा रही है।