पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए एक बड़े चरमपंथी हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बन्नू शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक पुलिस चौकी पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकरा दी गई। जोरदार धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही अतिरिक्त पुलिस बल मदद के लिए मौके पर पहुँचा, आतंकियों ने उन पर भी घात लगाकर हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक , चौकी पर तैनात 15 पुलिसकर्मियों में से ज़्यादातर के मारे जाने की आशंका है और चौकी पूरी तरह तबाह हो चुकी है।”
जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले विस्फोटकों से भरी कार से हमला किया, फिर चौकी के अंदर घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
मदद के लिए भेजे गए सुरक्षा बलों पर भी घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें कुछ जवान हताहत हुए हैं।
इस हमले की जिम्मेदारी इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन ने ली है।
मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।
यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।
इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।