नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर वार किया है। युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि वे दोनों ‘भारत का अतीत’ हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें ‘भारत के भविष्य’ के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहना चाहिए।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मोदी जी और अमित शाह जी, आप Gen Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते। उन्होंने कहा कि पहले आपने उनकी हड्डियां तुड़वाईं। अब आप उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया खाते हटवा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आप दोनों भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं, इस बारे में सावधान रहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
लगातार मांग रहे गृह मंत्री का इस्तीफा
राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई ‘बर्बरता’ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह मांग भी की थी कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति से कराई जाए। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह संसद में आने से और इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह दावा भी किया कि गृह मंत्री के इस रुख से ‘अपराधबोध’ दिखाई देता है।



