नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में विपक्ष अभी भी सरकार पर लगातार हमला कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है।
पीएम और गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार संसद भवन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वो यहां बैठकर सुनते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप सदन में आकर नहीं बोल सकते तो इस्तीफा दीजिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
रात 12 बजे बाद बोलते हैं मोदी
खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर रात के 12 बजे बोलते हैं। लेकिन आप क्यों सदन की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता का अपमान कर रहे हैं और एक तरफ संविधान के तहत जो सदन चलना चाहिए उसका।
खुद नहीं चाहते कि सदन चले
खड़गे ने कहा कि अगर आप डर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आप कुछ ना कुछ गलती की है। उन्होंने कहा कि वो खुद नहीं चाहते कि अच्छी तरह से सदन चले। हमारे युवा छात्र पूरे देश में उनके खिलाफ उठे हैं तो उनको कोई मोरल राइट नहीं है और उनके पास कोई मौलिक या मोरल राइट बचा नहीं है।
वे सदन में अपनी सूरत दिखाने के तैयार नहीं
खड़गे ने सदन ना चलने देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वो राज्यसभा और लोकसभा में अपनी सूरत दिखाने को तैयार नहीं हैं। हम यही कहेंगे कि वह जनता की समस्याओं और हमारे नौजवान छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं निकालना चाहते हैं। उन्होंने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि सदन में आकर बयान दो, अपनी बात रखो , डिबेट चलेगी।



