MP के बालाघाट में गंदे पानी से छह बच्चों की मौत, 47 अस्पताल में

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी बहुल अडोरी कुंडेकसा बोंदारी और कोरका गांवों में गंदे पानी से बच्चों की मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक 1 से 13 साल की उम्र के छह बच्चों की मौत हो चुकी है। लगातार बच्चों के बीमार पड़ने की जानकारी सामने आने के बाद भोपाल तक प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर बीमारी की जांच कर रही है।

पोषण की कमी और दूषित पानी

जबलपुर मेडिकल कॉलेज के महामारी विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र विश्नोई के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्रारंभिक जांच में बच्चों में पोषण की कमी और दूषित पानी को बीमारी की प्रमुख वजह माना है। विशेषज्ञों के अनुसार पर्याप्त पोषण नहीं मिलने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई। इसके चलते बच्चे संक्रमण की चपेट में आसानी से आ गए।

बड़ी संख्या में बीमार हुए बच्चे

बताया जाता है कि बीमारी की शुरुआत में बच्चों के शरीर पर दाने निकलने के साथ बुखार, मुंह में छाले, भूख नहीं लगना और झटके आने जैसे लक्षण सामने आए। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने से ग्रामीण इलाकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि बीमारी की सटीक वजह और संक्रमण की पुष्टि के लिए बच्चों के सैंपल पुणे स्थित लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की वास्तविक स्थिति और कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।

47 बच्चों का चल रहा इलाज

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में शिविर और अस्थायी अस्पताल बनाकर इलाज शुरू कर दिया है। बीमार बच्चों और ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। वर्तमान में 47 बच्चे बैहर और बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज के बाद स्वस्थ हुए 51 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

6 बच्चों की मौत की पुष्टि

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने 6 बच्चों की मौत की पुष्टि की है। स्वास्थ्य  विभाग ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट भोपाल भेज दी है। प्रशासन की निगरानी में प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई है। विशेषज्ञों की टीम बीमारी के कारणों का पता लगाने के साथ ही पानी और पोषण की स्थिति की भी जांच कर रही है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट। सेना प्रमुख ने इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

केतन हत्याकांड: करीबी रितेश हिंगे गिरफ्तार, पुलिस के बड़े खुलासे

केतन अग्रवाल हत्याकांड में रितेश हिंगे की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़। पुलिस की जांच में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले।

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को, जानें काउंटिंग डेट

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा। असम की एक लोकसभा सीट और 5 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को दी मंजूरी

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ रुपये की सैन्य खरीद को मंजूरी दी। यह कदम भारतीय रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगा।

पिछड़ रहा है इंदौर…महापौर और कमिश्नर को बधाई

इंदौर की हवा और सफाई की स्थिति बिगड़ रही है। महापौर और निगमायुक्त की निष्क्रियता पर सवाल।

सत्य निकेतन हादसा: मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार

सत्य निकेतन हादसे के मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी से मामले में नई गति आई है। उन्हें भिवाड़ी, राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एआईएम कांग्रेस 2026: एमपी सीएम ने दुबई में निवेशकों को किया आमंत्रित

एआईएम कांग्रेस 2026 में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई में वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद। ग्लोबल मार्केट और IT स्टॉक्स का असर।

वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिर टले, मतदाता सूची की जांच होगी

इंदौर के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव मतदाता सूची की गड़बड़ियों के कारण फिर से टल गए हैं। विस्तृत जांच के बाद नया कार्यक्रम जारी होगा।

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग: चंद्रमा मिशन में साथ की तैयारी

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग में एक नई दिशा की शुरुआत हो रही है। अमेरिकी राजदूत ने भारत को चंद्रमा मिशन में शामिल होने का न्योता दिया।