झारखंड में छात्र आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अनियमितताओं के चलते 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। मंगलवार देर रात जारी आठ अलग-अलग अधिसूचनाओं में सरकार ने इसकी जानकारी दी।
झारखंड में JSSC CGL परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा में सामने आई कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची। इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। बाद में पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को हिरासत में ले लिया।
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों और छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का सत्याग्रह शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी छात्र पूरे मामले की CBI जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में ऐसे खुलासे सामने आए हैं, जिन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।
धनबाद। झारखंड के धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। कोयले के ढेर के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कई मजदूरों के दबे होनी का आशंका है।
झारखंड के गिरिडीह जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब निमियाघाट थाना क्षेत्र में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और झामुमो के वरिष्ठ नेता राकेश महतो की बेरहमी से हत्या कर दी गई
झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का एक 5 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी मनीष यादव मारा गया।
मंगलवार को झारखंड के साहेबगंज जिले में दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें अब तक ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है और चार अन्य घायल हो गए हैं।
झारखंड के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव कुमार लाल से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में 35 करोड़ 23 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.