👉 यह भी पढ़ें:
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
- आगरा में सनसनीखेज कांड: मासूम का हत्यारा , पुलिस मुठभेड़ में ढेर
- बिहार ;सिहोरवा में मुठभेड़: दो बदमाश ढेर, एक जवान ने दी शहादत
- शाहबाद डेरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपित घायल हालत में गिरफ्तार
- आगरा में STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी शूटर पवन मुठभेड़ में ढेर, ताजगंज में ठेकेदार से मांगी थी 10 लाख की रंगदारी
- बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: इंद्रावती नदी किनारे मुठभेड़ में 2 ढेर, भारी हथियार बरामद
0:00 left
रांची। झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सली विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को गुरुवार को भारी सफलता मिली है। सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सली संगठन के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इसमें 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल सहित 10 अनक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
बताया जाता है कि सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के नजदीक पहुंचे, नक्सलियों ने खुद को घिरा हुआ देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। कुछ नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है ताकि किसी भी तरह की नक्सली गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।



