आगरा में सनसनीखेज कांड: मासूम का हत्यारा , पुलिस मुठभेड़ में ढेर
आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जूता कारखाना संचालक की 8 वर्षीय बेटी की उसके ही किराएदार ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए कमरे में फैले खून को पानी से धोया और बच्ची के शव को आटे के ड्रम में ठूंस दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- Ken-Betwa Link Project Protest: 12 दिन के आमरण अनशन के बाद पुलिस ने हटाया ‘चिता आंदोलन’, अमित भटनागर को मेडिकल जांच के लिए ले गई
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। 24 मार्च को ताजगंज क्षेत्र से बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अगले ही दिन, 25 मार्च को उसका शव आरोपी के कमरे से बरामद हुआ।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 पुलिस टीमों का गठन किया गया और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
27 मार्च की रात बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपी सुनील ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।



