रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक 3D मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने तीन मजदूरों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मृतकों में दो मजदूर मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के निवासी थे, जबकि तीसरा मजदूर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था।
👉 यह भी पढ़ें:
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल
- दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट से भीषण आग, 2 की मौत
- लाल किला धमाका: UNSC रिपोर्ट में AQIS का नाम, पहले JeM से जुड़ा था लिंक; आखिर किस आतंकी संगठन का हाथ?
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
रायपुर के डीसीपी मयंक गुर्जर के अनुसार, फैक्ट्री में कच्चे लोहे से ऑटोमोबाइल के कल-पुर्जे तैयार किए जाते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फर्नेस के पास ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ, जिसकी चपेट में आसपास काम कर रहे मजदूर आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया। राज्य आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया, जो देर रात तक जारी रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री परिसर में घना धुआं फैल गया और धमाके की आवाज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।



