रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGAU) पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक प्रोफेसर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि प्रश्नपत्र को सीलबंद लिफाफे से बाहर निकाले बिना ही एक खास तकनीक से उसका वीडियो बनाया गया और फिर छात्रों तक पहुंचाया गया।
रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक 3D मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने तीन मजदूरों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को आईईडी ब्लास्ट की खबर है। इस ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान घायल हो गए हैं। यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई, जो नारायणपुर जिले की सीमा से लगा हुआ है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में माओवादियों द्वारा किए गए एक प्रेशर IED विस्फोट में कोन्टा डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ऑपरेशन 'ऑल आउट' के चौथे दिन बड़ी सफलता के संकेत मिलने लगे हैं। चारों ओर से घिरे नक्सली अब बैकफुट पर हैं और उन्होंने सरकार से सैन्य अभियान रोकने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कुल 86 सदस्यों ने शनिवार को तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम जिले में हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया
गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में हिस्सा लिया और नक्सलियों से हथियार छोड़ने और विकास की धारा से जुड़ने की अपील की।
राधिका खेड़ा ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ रायपुर पार्टी ऑफिस में उनके साथ अभद्रता की कोशिश की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया से झूठ बोलते हैं, वो ओबीसी वर्ग में पैदा नहीं हुए थे बल्कि सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे.