छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी भी शामिल

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में गुरुवार को 10 नक्सली ढेर हो गए हैं। अभी भी मुठभेड़ जारी है और रुकरुक कर गोलीबारी हो रही है। बताया जाता है कि मारे गए नक्सलियों में मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण भी शामिल है। इस पर एक करोड़ रुपए का इनाम था।

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुकरुक कर गोलीबारी हो रही है। इस ऑपरेशन में एसटीएफ, सीआरएफ की कोबरा कमांडो बटालियन और अन्य राज्य पुलिस इकाइयों के जवान शामिल हैं। सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है। बताया जाता है कि एक सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर को भी ढेर कर दिया। वह सेंट्रल कमेटी का मेंबर था और उस पर एक करोड़ रुपए का इनाम भी रखा गया था। गुरुवार को सुरक्षाबलों को मोडेम बालकृष्ण के जंगलों में नक्सलियों के साथ छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इसे घेर लिया और मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

16 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया

इधर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से 16 नक्सलियों के सरेंडर की खबर भी आ रही है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि सभी 16 नक्सली निचले स्तर के कैडर थे और जनताना सरकार, चेतना नाट्य मंडली और माओवादियों की पंचायत मिलिशिया के सदस्यों सहित विभिन्न इकाइयों से जुड़े थे।

दंतेवाड़ा में दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे इंद्रावती नदी पर बने सातधार पुल के पास हुई, जब सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन का एक दल मालेवाही थाना क्षेत्र स्थित अपने शिविर से एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकला था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।