एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


भोपाल-रायपुर।स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। रिलायंस फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित इस पहल में जियो कर्मचारियों ने कार्यालय परिसरों के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख बाजारों, उद्यानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

रेलवे स्टेशन, बाजारों में भी चलाया अभियान

अभियान में बड़ी संख्या में जियो कर्मचारी उत्साह के साथ शामिल हुए। हाथों में झाड़ू और डस्टबिन लेकर कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों और उनके आसपास के क्षेत्रों से कचरा एकत्र किया तथा साफ-सफाई की। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थलों के साथ प्रमुख बाजारों, उद्यानों और अन्य स्थानों पर भी कर्मचारियों ने स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और कचरे का उचित निपटान करने की अपील की गई।

👉 यह भी पढ़ें:

स्वच्छता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति, संस्था या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सार्जवनिक जवन के प्रति जिम्मेदारी

जियो कर्मचारियों की इस पहल ने कार्यस्थल से आगे बढ़कर समाज और सार्वजनिक जीवन के प्रति जिम्मेदारी की भावना को रेखांकित किया। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में आयोजित इन स्वच्छता गतिविधियों के जरिए स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।

जबलपुर के दीपक लोधी की प्रेमानंद महाराज आश्रम में गिरने से मौत, जांच जारी

प्रेमानंद महाराज आश्रम में जबलपुर के दीपक लोधी की मौत की घटना से जांच जारी है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई है।

एशियन गेम्स: पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता 9वां गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर 9वां स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 40-34 के स्कोर से हासिल हुई।

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा, 265 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा की स्थिति ने 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कराया है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत उपाय भी शुरू किए हैं।

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान हादसों में 13 की मौत, 26 घायल

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान 13 लोगों की मौत और 26 घायल हुए हैं। पुलिस महानिदेशक ने हादसों की पुष्टि की है।

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चौथी बार जीता गोल्ड मेडल

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर इतिहास रचा।

ट्रेन से 2 लाख टन भारतीय गेहूं बांग्लादेश पहुंचा, भाव जल्द मालूम पड़े

ट्रेन से 2 लाख टन भारतीय गेहूं बांग्लादेश पहुंचा है। यह बांग्लादेश की पहली बड़ी खरीद है, कीमत $306-$326 प्रति टन है।

गोलमुरी कैनरा बैंक में हथियारबंद लुटेरों ने 24 मिनट में 36 करोड़ की डकैती की

गोलमुरी केनरा बैंक में 24 मिनट में 36 करोड़ की डकैती की वारदात सामने आई। पांच हथियारबंद अपराधियों ने सोना और नकद लूटे। पुलिस ने 20 सदस्यीय SIT बनाई।

अनंत चतुर्दशी पर दिखा ‘खाकी’ का अलग अंदाज, डंडे से ज्यादा टेक्नोलॉजी पर भरोसा

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर पुलिस ने तकनीक का उपयोग कर सुरक्षा बढ़ाई। ड्रोन, फेस-रिकग्निशन और ब्रेथ एनालाइजर से भीड़ पर नजर रखी गई।

नकुलनाथ का बड़ा दावा: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कमलनाथ की हार हुई वोट चोरी से

नकुलनाथ का बड़ा दावा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कमलनाथ की हार वोट चोरी के कारण हुई। उन्होंने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो साझा किया।