छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर माओवादी मुठभेड़;आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान;आधिकारिक पुष्टि नहीं
तेलंगाना के वेंकटपुरम और ईडमिली की पहाड़ियों पर माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। वहीं, तेलंगाना के मूलगु जिले के वाजेडु गांव में हुए आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन अन्य घायल हुए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:

यह इलाका छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सटा हुआ है, जहां माओवादियों की गतिविधियां पहले भी देखी जाती रही हैं। सूत्रों के अनुसार, आईईडी विस्फोट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार जवानों को भारी क्षति हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 7 मई को भी छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित बीजापुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कई नक्सली मारे गए थे।



