👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल, तलाशी अभियान जारी
- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट विमान, पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखीं
- छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, हाईकोर्ट ने जग्गी हत्याकांड में सुनाया फैसला
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
0:00 left
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें अब तक दो माओवादियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बताया जाता है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।
सीआरपीएफ की तरफ सेएक्स पर बताया गया कि शनिवार सुबह 9.30 बजे सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर एक नक्सली को ढेर कर दिया है। सीआरपीएफ की 202 कोबरा और 210 कोबरा इकाई, छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष कार्य बल और जिला रिजर्व गार्ड की मौजूदगी में यह अभियान चल रहा है। पुलिस के अनुसार नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इंद्रावती क्षेत्र के तहत आने वाले जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। इंद्रावती नदी क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग नौ बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। रुक रुक कर गोलीबारी जारी है।



