👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Chamba Bus Accident: चुराह में बड़ा सड़क हादसा, दूसरी सड़क पर जा गिरी निजी बस; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत
- Monsoon Fury in India: असम में बाढ़ से 21 मौतें, 5.64 लाख लोग प्रभावित; J&K से हिमाचल तक बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही
- Himachal Pradesh Weather Alert: 20-21 जुलाई को तबाही मचा सकती है बारिश! IMD ने जारी की भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी
- Himachal Pradesh Weather Alert: 6 दिन तक भारी बारिश का खतरा! Landslide, Flash Flood का अलर्ट, स्कूल बंद…
0:00 left
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नेशनल हाईवे-305 पर एक बड़ा हादसा हो गया। लुहरी–सैंज मार्ग पर मैंगलोर के पास एक पुल भरभराकर गिर गया। बताया जाता है कि हादसे के समय सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल से गुजर रहा था। हादसे के बाद इस हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
मैंगलोर पुल कुल्लू जिले के बंजार तहसील और मंडी जिले के बलि चौकी को जोड़ता है। हादसा उस समय हुआ जब पुल पर से एक बड़ा ट्रक गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि पुल की हालत पहले से ही खराब थी। इसके कारम ट्रक समेत पूरा पुल ध्वस्त हो गया। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से बंद पड़ी है। मैंगलोर पुल को साल 1970 में बनाया गया था। पुराना होने की वजह से इसकी हालत जर्जर हो चुकी थी। इसके बाद भी इस पर आवाजाही चालू थी। इस हादसे की वजह से कुल्लू से बंजार और आनी की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बाधित है।



