चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैरागढ़-चंबा मार्ग पर देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ में शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और कई फीट नीचे गुजर रही दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत आठ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब सात यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
महज तीन किलोमीटर बाद हुआ दर्दनाक हादसा
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Monsoon Fury in India: असम में बाढ़ से 21 मौतें, 5.64 लाख लोग प्रभावित; J&K से हिमाचल तक बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही
- Himachal Pradesh Weather Alert: 20-21 जुलाई को तबाही मचा सकती है बारिश! IMD ने जारी की भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी
- Himachal Pradesh Weather Alert: 6 दिन तक भारी बारिश का खतरा! Landslide, Flash Flood का अलर्ट, स्कूल बंद…
- Monsoon 2026: कहीं राहत तो कहीं तबाही! बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्य बेहाल, IMD ने जारी किया Red Alert
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, निजी बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बस ने अभी करीब तीन किलोमीटर का ही सफर तय किया था कि देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर चालक का बस से नियंत्रण हट गया। इसके बाद बस सड़क से नीचे जा गिरी।
हादसे के समय बस में करीब 15 से 16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बस के कई फीट नीचे दूसरी सड़क पर गिरने के कारण दुर्घटना बेहद गंभीर हो गई।

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि करीब सात घायलों की हालत गंभीर है और उनका उपचार जारी है।
मलबे में और यात्रियों के दबे होने की आशंका
हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। दुर्घटनाग्रस्त बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बस के मलबे के नीचे कुछ और यात्री दबे हो सकते हैं।
फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह क्या रही—चालक का नियंत्रण क्यों बिगड़ा, सड़क की स्थिति कैसी थी और बस की तकनीकी स्थिति क्या थी—इन सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर यातायात सुरक्षा और सड़क हादसों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



