नई दिल्ली: शुक्रवार की सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों और पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। उपलब्ध भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक करीब सात घंटे के दौरान नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 रही।
भूकंपीय गतिविधियों का सिलसिला रात करीब 12:05 बजे से शुरू हुआ और सुबह 6:36 बजे तक अलग-अलग इलाकों में धरती हिलती रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Chamba Bus Accident: चुराह में बड़ा सड़क हादसा, दूसरी सड़क पर जा गिरी निजी बस; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत
- Monsoon Fury in India: असम में बाढ़ से 21 मौतें, 5.64 लाख लोग प्रभावित; J&K से हिमाचल तक बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही
- Himachal Pradesh Weather Alert: 20-21 जुलाई को तबाही मचा सकती है बारिश! IMD ने जारी की भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी
- Himachal Pradesh Weather Alert: 6 दिन तक भारी बारिश का खतरा! Landslide, Flash Flood का अलर्ट, स्कूल बंद…
- Monsoon 2026: कहीं राहत तो कहीं तबाही! बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्य बेहाल, IMD ने जारी किया Red Alert
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
नासिक में 3.4 तीव्रता का भूकंप
महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह 5:32 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई करीब 3 किलोमीटर बताई गई। भूकंप के बाद लोगों में डर का माहौल जरूर बना, लेकिन फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी एक घंटे के भीतर 3.4 तीव्रता के दो भूकंप दर्ज किए गए थे। दोनों झटकों के बाद प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया था और किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई थी।
चंबा में भी महसूस हुए झटके
हिमाचल प्रदेश के चंबा में सुबह 6:36 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर दर्ज की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहां भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
अफगानिस्तान में दो बार कांपी धरती
अफगानिस्तान में शुक्रवार तड़के दो भूकंप दर्ज हुए। पहला झटका सुबह 4:29 बजे 4.0 तीव्रता का था, जिसकी गहराई 147 किलोमीटर रही। करीब 12 मिनट बाद 4.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया, जिसकी गहराई 136 किलोमीटर दर्ज की गई।
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में भी इन झटकों से हुए नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।



