👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल, तलाशी अभियान जारी
- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट विमान, पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखीं
- छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, हाईकोर्ट ने जग्गी हत्याकांड में सुनाया फैसला
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
0:00 left
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों को भारी सफलता मिली है। सुकमा–दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं। सुकमा के जंगलों से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इस मुठभेड़ में दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं।
छत्तीसगढ़ बस्तर जोन के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक सुकमा–दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है। इस इलाके के जंगलों में गोलीबारी जारी है। शुक्रवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शुरू किए गए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई थी। अधिकारियों के अनुसार सुकमा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत केरलापाल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। 29 मार्च की सुबह से ही नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक–रुक कर गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बल फिलहाल मुठभेड़ स्थल और आसपास के जंगली इलाकों की गहन तलाशी ले रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके-47, एसएलआर, इनसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लांचर हथियार समेत अन्य विस्फोटक अपने कब्जे में लिए हैं। मारे गए 16 नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान हुए घायल हैं, जिनकी हालत अब ठीक है।



