रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगलों में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के पास से एसएलआर, बैरेल ग्रेनेड लांचर के साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।
दक्षिणी बस्तर के जंगलों में सुबह से ही रुक–रुककर मुठभेड़ जारी है। चार दिन पहले भी बंदेपारा–कोरंजेड के जंगलों में हुए मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया गया था। पुलिस के अनुसार बीजापुर जिले में तेलंगाना राज्य की सीमा के पास शीर्ष नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के दो हजार से अधिक जवानों को नक्सलियों के सबसे कोर क्षेत्र में उतारा गया। बताया जाता है कि इस अभियान में अभी और नक्सली, सुरक्षा बलों के निशाने पर हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल, तलाशी अभियान जारी
- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट विमान, पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखीं
- छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, हाईकोर्ट ने जग्गी हत्याकांड में सुनाया फैसला



