जिला अध्यक्ष पर तो पेंच सुलझा, नगर अध्यक्ष पर अपने ही खेमे में फंसे मंत्रीजी, बेटे के मोह पर एक पुराना कार्यकर्ता दिख रहा भारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा जैसी अनुशासनत्मक और संगठनात्मक पार्टी में इस बार जिला अध्यक्ष के चुनाव में ऐसा पेंच फंसा की, इसके सारे सिद्धांत और नियम फेल नजर आ रहे हैं। बड़े नेताओं की लड़ाई में मामला इतना उलझा कि धीरे-धीरे कर अब तक 47 जिलों की सूची जारी हुई है। इंदौर में आज दिन भर जिला अध्यक्ष के लिए कवायद चलती रही, लेकिन नगर अध्यक्ष का का मामला अभी उलझा हुआ है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली से वीटो पावर लगाकर जिले में अपने खास समर्थक चिंटू वर्मा को भंवर से निकाल लाए हैं। पहले वे सिर्फ नगर पर राजी हो गए थे, लेकिन अपने ही गुट में टसल देख चिंटू के नाम पर वे फिर अड़ गए। ऐसे में शहर के एक दूसरे मंत्री तुलसी सिलावट के साथ ही विधायक मनोज पटेल और उषा ठाकुर के उम्मीदवार अंतर दयाल जिला अध्यक्ष की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाए। बताया जा रहा है कि मंत्री विजयवर्गीय ने वरिष्ठ नेताओं के सामने यह बात कह दी कि जब प्रदेश में अन्य नेताओं के समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है, तो उनके कहने पर दो पद क्यों नहीं। खास बात यह कि तुलसी सिलावट के उम्मीदवार अंतर दयाल के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोशिश कर रहे थे। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सिंधिया ने दयाल को बधाई भी दे दी थी।

👉 यह भी पढ़ें:

नगर अध्यक्ष के लिए अपने ही खेमे में लड़ाई

अब मंत्रीजी अपने वीटो पावर से नगर अध्यक्ष का पद भी अपने कब्जे में करना चाहते हैं, लेकिन यहां पेंच अपने ही खेमे के नेताओं में फंस गया है। बेटे आकाश के दबाव में मंत्री विजयवर्गीय टीनू जैन को नगर अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं, जबकि दो नंबर खेमे के ही विधायक रमेश मेंदोला सहित कई अन्य नेता सुमित मिश्रा के नाम पर अड़े हुए हैं। मंत्रीजी यह लड़ाई तो जीत जाएंगे, लेकिन उन्हें अपने ही खेमे को नाराज भी करना पड़ेगा। मंत्रीजी की जिद चली तो टीनू को मौका मिलेगा और अगर रमेश मेंदोला और अन्य नेताओं की चली तो सुमित मिश्रा को पद मिलना तय है।

टीनू के नाम पर दो नंबर खेमे में ही विरोध

उल्लेखनीय है कि रायशुमारी के बाद जब सूची भोपाल पहुंची तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगर अध्यक्ष के लिए दीपक जैन टीनू के नाम की जिद पकड़ ली थी। हालांकि इसके लिए विधायक रमेश मेंदोला सहित अधिकांश नेता सुमित मिश्रा के नाम की सिफारिश कर रहे थे। फिर भी बेटे आकाश की जिद के कारण कैलाश विजयवर्गीय टीनू के नाम पर अड़े रहे। जैसे ही दो नंबर के ही दूसरे नेताओं को टीनू के नाम फाइनल होने की बात पता चली तो विरोध शुरू हो गया। रायशुमारी में भी सबसे ज्यादा लोगों ने सुमित मिश्रा का नाम दिया था। दो नंबर खेमे के नेताओं ने टीनू की शराब लॉबी से सांठगांठ का जिक्र करते हुए भी कई सवाल उठाए थे। कुछ नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि सुमित मिश्रा जो कि भाजपा के लिए 14 साल की उम्र से काम कर रहा है और हमेशा दो नंबर का वफादार रहा है, उसे छोड़ टीनू का साथ देना ठीक नहीं है।

अब हर हाल में पूरे शहर पर कब्जा

वर्तमान परिस्थितियों में नगर और जिला अध्यक्ष दोनों ही पद मंत्री गुट के पास जाते दिख रहे हैं। ऐसे में पूरे शहर पर एक बार फिर दो नंबर का कब्जा होता दिख रहा है। भाजपा के ही नेता कह रहे हैं कि इससे शहर का राजनीतिक संतुलन बिगड़ जाएगा। संतुलन बनाने की कोशिश भी शुरू हुई, लेकिन इसमें सफलता मिलती नहीं दिख रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।