रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। शनिवार को इंदौर की रेसीडेंसी में सीएम डॉ.मोहन यादव का दरबार लगा। शहर के अधिकांश विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित भाजपा के कई नेताओं से सीएम की बंद कमरे में चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि सीएम ने रेसीडेंसी में इंदौर के भविष्य को लेकर मंथन किया है।

मेंदोला-वर्मा तय करेंगे जमीन

सूत्र बताते हैं कि सीएम मोहन यादव ने विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला और राऊ के विधायक मधु वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीएम ने दोनों नेताओं से भाजपा के नए कार्यालय भवन के लिए जमीन तलाशने को कहा है। सीएम ने कहा है कि दोनों नेता आठ दिन में अच्छी जमीन तलाश लें।

👉 यह भी पढ़ें:

दिग्गी ने पूछा-जादूगर कहां हैं?

पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नता दिग्विजय सिंह की भी सीएम मोहन यादव के साथ लंबी बातचीत हुई है। इसी दौरान रेसीडेंसी में विधायक रमेश मेंदोला और हरिनारायण यादव से दिग्विजय सिंह की मुलाकात हो गई। दिग्विजय सिंह ने हरिनारायण यादव से पूछा-जादूगर (कैलाश विजयवर्गीय) कहां हैं? यादव ने कहा-यह तो आपको पता होगा। आपसे बेहतर उनको कौन जानता है।

बहुत जल्द बड़ी कार्रवाई होगी

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम की इंदौर शहर को लेकर कई नेताओं से गंभीर चर्चा हुई है। इस दौरान इंदौर में चल रह जमीनों की कहानी पर भी बात हुई। बताया तो यह भी जा रहा है कि इंदौर के एक बड़े नेता द्वारा किए गए कब्जे की शिकायतें भी हुई हैं। भविष्य में वे नेता भी कार्रवाई के घेरे में आ सकते हैं।

जेल रिटर्न भूमाफिया पर भी हुई चर्चा

सूत्र बताते हैं कि सीएम के सामने एक जेल रिटर्न भूमाफिया की भी बात हुई है। उसने वर्तमान में कुछ एफआईआर हाईकोर्ट से खत्म करा ली है। इसके खिलाफ भी शासन अपील करने जा रहा है। वह भूमाफिया इन दिनों एक बड़े दलाल के साथ घूम रहा है। इसके अलावा सिम्पलेक्स के मामले में कोर्ट से हुई हार की भी चर्चा हुई है। इस मामले में भी सरकार का रुख कड़ा है।

ताई ने भी की सीएम से मुलाकात

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनकी कई मुद्दों पर बात हुई। मीडिया ने जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कई बातें की हैं। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज लाइन का डिजिटल नक्शा होना चाहिए ताकि तुरंत पता चल सके। यह सुझाव सबको दिया है। पहले की लाइन कहां-कहां से जा रही है। ड्रेनेज में पीने का पानी मिलता है, इससे बचाव होगा। जल संकट पर उन्होंने कहा कि सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

मोघे ने कहा-कई मुद्दों पर हुई बात

पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने भी सीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर बात हुई है। हम लोगों का काम है जन सामान्य की जो समस्याएं हैं और नीचे का जो फीड बैक है, वह लीडरशिप तक पहुंचाना। संगठन और सत्ता का वर्किंग ठीक से चल सके इस बारे में चर्चा की। लगभग 15 मिनट की मेरी चर्चा नीतिगत थी। आज की मुलाकात के बाद परिणाम अच्छे आना चाहिए ऐसा मैं मानता हूं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।