मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनप) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के लंबे समय तक महासचिव रहे मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर देश के 23वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय संसद में हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेता सेवानिवृत्त कर्नल ओली अहमद को बड़े अंतर से हराया। आलमगीर को 255 वोट मिले, जबकि ओली अहमद के पक्ष में 88 सांसदों ने मतदान किया।

ओली अहमद से था सीधा मुकाबला

राष्ट्रपति चुनाव में मिर्जा फखरुल का मुकाबला 11 दलीय विपक्षी गठबंधन और नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के संयुक्त उम्मीदवार ओली अहमद से था। मिर्जा फखरुल को कुल 255 वोट मिले, जबकि ओली अहमद  को केवल 88 वोट ही मिले। मुख्य चुनाव आयुक्त एएसएम नासिर उद्दीन की देखरेख में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसके बाद उन्होंने नतीजों की आधिकारिक घोषणा की।

👉 यह भी पढ़ें:

35 साल बाद दिखा ऐसा मुकाबला

बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास में यह चुनाव बेहद खास माना जा रहा है। पिछले 35 वर्षों में यह पहला मौका था जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे। इससे पहले के चुनावों में विपक्षी दलों द्वारा उम्मीदवार न उतारने के कारण चुनाव एकतरफा ही होते रहे थे।

नामांकन से पहले छोड़ा था पार्टी पद

बीएनपी की राष्ट्रीय स्थाई समिति की बैठक के बाद वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रूहूल कबीर रिजवी ने उनके नाम का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया था। राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए आलमगीर ने पार्टी के महासचिव और राष्ट्रीय स्थाई समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था।

शहाबुद्दीन ने अचानक दिया था इस्तीफा

यह चुनाव पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के अचानक इस्तीफे के कारण हुआ। 76 वर्षीय शहाबुद्दीन ने गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद संविधान के अनुच्छेद 54 के तहत जातीय संसद के अध्यक्ष और कार्यवाहक राष्ट्रपति मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद ने अंतरिम जिम्मेदारी संभाली थी। संविधान के तहत 90 दिनों के भीतर नया राष्ट्रपति चुनना अनिवार्य था, जिसे तय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है।

शिक्षक से राजनीति के शीर्ष तक का सफर

78 वर्षीय मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर का राजनीतिक सफर लंबा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की थी और बाद में सक्रिय राजनीति में आए। 1980 के दशक के अंतिम वर्षों में उन्होंने स्थानीय राजनीति में कदम रखा और आगे चलकर बीएनपी में शामिल हुए। 2001 के आम चुनाव में वह ठाकुरगांव-1 सीट से सांसद चुने गए तथा बीएनपी सरकार में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। विपक्ष में रहते हुए भी वह बीएनपी के केंद्रीय नेतृत्व में लगातार सक्रिय रहे। खासकर खालिदा जिया के कारावास और तारिक रहमान के विदेश में रहने के दौरान पार्टी के संगठन और राजनीतिक गतिविधियों को संभालने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BJP की राज्यसभा लिस्ट पर UP में बगावत की आहट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी छोड़ने का संकेत

भाजपा की राज्यसभा लिस्ट पर उत्तर प्रदेश में बगावत की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है। वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फॉर्म 6 के संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

सागर गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, 158 फेल

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री और 158 फेल घोषित किया गया। छात्राओं ने परिणाम पर सवाल उठाए।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई

आकाश आनंद की बसपा में वापसी से मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई है। उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के खेलने पर 82 स्टूडेंट्स को आधा गंजा कराया

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के आधा गंजा किए जाने का मामला सामने आया। 82 छात्रों को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई।

देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन

इंदौर के Sheraton Hotel में गंदगी मिलने पर नगर निगम ने 2.50 लाख का जुर्माना लगाया। होटल ने कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया।

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।