देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। सफाई में देश में आठ बार नंबर वन आ चुके इंदौर की जनता तो अभी भी सफाई पसंद है, लेकिन बड़े नाम वाले होटल और प्रतिष्ठान इसकी छवि को धूमिल करने पर लगे हैं। इनमें से ही एक है Sheraton Hotel, जहां इतनी गंदगी मिली कि नगर निगम की टीम भी देखकर हैरान रह गई।

मौके पर किया ढाई लाख का जुर्माना

बायपास स्थित Sheraton Hotel पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन, गीले कचरे का उचित निपटान नहीं करने और OWC मशीन से गीले कचरे की खाद नहीं बनाने पर होटल पर 2 लाख 50 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया है।

अवैधानिक तरीके से निपटा रहे थे कचरा

अपर आयुक्त के आदेश पर जोन 22, वार्ड 36 की टीम ने कार्रवाई की। निगम अधिकारियों के मुताबिक होटल द्वारा गीले कचरे का अवैधानिक तरीके से निपटान किया जा रहा था। यह कार्रवाई सीएसआई अनिकेत सिंह, बल्क सीएसआई विकास कुमार मिश्रा और एसीएसआई पीयूष सेंगर ने की।

गंदगी का सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे नामी होटल

उल्लेखनीय है कि शहर के कई नामी होटल गंदगी का सारा रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इनके किचन तक में लगातार कचरा मिल रहा है। पिछले दिनों जिला प्रशासन की टीम ने सयाजी होटल सहित कई नामी होटलों और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की थी। इनके किचन में इतनी गंदगी मिली कि उसे सील करना पड़ा था। इसके साथ ही सयाजी सहित कई प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने भी फेल हो गए थे। जाहिर है ग्राहकों से मोटी रकम वसूलने वाले इन नामी होटलों को लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता नहीं है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के खेलने पर 82 स्टूडेंट्स को आधा गंजा कराया

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के आधा गंजा किए जाने का मामला सामने आया। 82 छात्रों को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई।

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।

कैंसर इलाज में दवाइयों पर भारी खर्च, कांग्रेस ने केंद्र से सवाल किए

कैंसर इलाज में दवाइयों पर भारी खर्च की समस्या को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से कड़े सवाल किए हैं। पेटेंट कानून और दवा कीमतों पर उठे मुद्दे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हमने मॉडिफाइड फॉर्म-6 को मंजूरी नहीं दी, SIR विवाद बढ़ा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने मॉडिफाइड फॉर्म-6 को मंजूरी नहीं दी है। इससे SIR विवाद और बढ़ गया है। चुनाव आयोग के दावे को कोर्ट ने खारिज किया।

चंडीगढ़ के अजीत करम सिंह स्कूल को बम धमाके की धमकी, पुलिस ने शुरू की तलाशी

चंडीगढ़ के अजीत करम सिंह स्कूल को बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात तैयारी शुरू, हेलमेट पहनने वालों को गिफ्ट

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात तैयारी शुरू हो गई है। हेलमेट पहनने वालों को तुलसी का पौधा भेंट किया जा रहा है।

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात व्यवस्था की तैयारी शुरू, हेलमेट पहनने वालों को गिफ्ट

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। हेलमेट पहनने वालों को विशेष गिफ्ट दिया जा रहा है।