महापौर जी, चार साल बाद समझ आया, क्यों नहीं होते जनता के काम, अधिकारी नहीं सुनते तो आप क्या कर रहे थे?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 5 अगस्त 2022 को इंदौर के महापौर के रूप में शपथ लिया था। जनता ने उन्हें इसलिए चुना था कि वे उनका काम करेंगे। शहर हित में फैसले लेंगे और अधिकारियों पर नकेल कस कर जनता का भला करेंगे। लेकिन, ऐसा कुछ हुआ नहीं। महापौ जी, अपने ही धुन में मस्त रहे और जनता बेचारी ठगा सा महसूस करती रही।

सुदामा नगर का मामला था दर्द उठा

गुरुवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने गृह मोहल्ले सुदामा नगर सेक्टर-डी का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान बाउंड्रीवॉल का टेंडर होने के बावजूद वर्कऑर्डर जारी नहीं होने की जानकारी मिली। इस पर महापौर ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर जवाब मांगा।

जनता की परेशानी आज समझ आई

महापौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग कागज-कागज खेलते रहते हो और यहां जनता परेशान होती रहती है। आपके कारण सरकार की छवि खराब होती है। टेंडर किस आधार पर हुआ और प्रक्रिया वर्कऑर्डर तक कैसे पहुंची? उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि देरी के लिए जिम्मेदार लोगों का पता चल सके।

लंबित फाइलों की सूची बनाने को कहा

महापौर ने अधिकारियों से ऐसे सभी मामलों की सूची तैयार करने को कहा कि जिनकी फाइलें बिना उचित कारण लंबित हैं। इन प्रकरणों की जांच कराकर नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद एमआईसी में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। महापौर ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

आज निकले तो ड्रेनेज लाइन की गड़बड़ी भी मिली

महापौर को निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज लाइन के काम में ठेकेदार की लापरवाही की शिकायतें भी मिलीं। महापौर ने कहा कि अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण आम लोगों को बार-बार परेशान होना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों को भी रोजाना जनता की शिकायतें सुननी पड़ती हैं। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए महापौर को मौके पर पहुंचकर फाइलें निकलवानी पड़ें, यह अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है।

भागीरथपुरा में लापरवाही से हुई थी मौतें

भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों की जांच में भी लापरवाही सामने आई थी। जांच रिपोर्ट में सारा ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा गया था। यहां सवाल यह है कि जब हर वार्ड में पार्षद हैं, नगर निगम की पूरी कमान महापौर के पास है तो फिर काम कैसे नहीं होते?

लोग कह रहे हैं-आखिर आप क्या कर रहे हो?

लंबे समय से आम जनता के काम रुके हुए हैं। पार्षद भी हैरान-परेशान हैं, लेकिन महापौर जी शांत बनकर अपनी छवि सुधारने में जुटे रहते हैं। जनता पार्षद से शिकायत करती और पार्षद महापौर के पास जाते हैं, फिर भी काम नहीं होते। यहां सवाल यह है कि आखिर अधिकारी आपकी नहीं सुन रहे या आप ही अधिकारियों तक बात नहीं पहुंचा पा रहे।

हर निगमायुक्त खराब कैसे हो सकता?

महापौर जी ने जब से कामकाज संभाला है, तब से किसी भी निगमायुक्त से उनकी नहीं बनी। ऐसा पहली बार ही है। पूर्व के महापौरों ने शायद ही कभी किसी निगमायुक्त की शिकायत की होगी। वर्तमान महापौर हर निगमायुक्त की शिकायत सीएम से लेकर संगठन तक करते रहे हैं। शासन नया निगमायुक्त भेजता है, फिर कुछ दिन बाद महापौर उसके खिलाफ भी हो जाते हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों की जांच जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी हुई है। बैंक खातों की जांच जारी है और मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डिजिटल फ्रॉड में लापरवाही पर बैंक देंगे मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड में बैंकों की जिम्मेदारी तय की। अगर बैंक की गलती से धोखाधड़ी होती है, तो मुआवजा देना होगा।

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत

दो पैनकार्ड मामले में आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है। कोर्ट ने सजा निलंबित की, दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाई।

धीरेंद्र शास्त्री का मजाकिया अंदाज, करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’

धीरेंद्र शास्त्री ने शिवपुरी के श्रीराम कथा में करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' बताया। उन्होंने पति-पत्नी रिश्ते को लेकर मजाकिया टिप्पणी की।