इंदौर नगर निगम ने पेश किया बजट, गंदे पानी के 100 रुपए बढ़ाए, संपत्ति कर भी ज्यादा देना होगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। विपक्ष के भारी हंगामे के बीचे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम का आठ हजार करोड़ बजट पेश किया। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, इस कारण बजट पर चर्चा नहीं हो पा रही थी। शहर को पीने का साफ पानी मुहैया नहीं करा पा रहे निगम ने पानी पर 100 रुपए टैक्स बढ़ा दिए हैं। इसी के साथ पूरे शहर को खोद कर सत्यानाश करने के बाद भी प्रॉपर्टी टैक्स में बढोत्तरी की गई है।

बजट में निगम ने अपने फायदे के सारे प्रावधान किए हैं। अपनी आय बढ़ाने के लिए इंदौर में एक आवासीय स्कीम लागू करने की घोषणा की। इसके अलावा कुछ एरिया में बहुमंजिला भवन भी बनाए जाएंगे। जलकर में 100 रुपये बढ़ाए गए और जबकि संपत्तिकर में आवासीय में अधिकतम तीन और कमर्शियल में सात रुपए अधिकतम प्रतिवर्ग फीट वृद्धि की गई। डोर टू डोर कचरा शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई। काम काजी महिला को सिटी बस में 75 और विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत छूट दी गई।

कई ऐसी घोषणाएं जिस पर अभी से शंका

बजट में कान्ह नदी की सफाई की फिर बात कही गई है। इसके लिए 500 करोड़ रुपए की लागत से ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। कान्ह पर अब तक कई चरणों में हजारों करोड़ खर्च हो चुके हैं, लेकिन इसकी हालत सबको पता है। इसके साथ ही चाट-चौपाटी और हाट बाजार विकसित करने की बात भी कही गई है। जिंसी हाट बाजार की हालत किसी से छुपी नहीं, कितने वर्षों तक बनकर पड़ा रहा। सराफा की हालत भी सबको पता है।

कांग्रेस ने किया टैक्स बढ़ाने का विरोध

कांग्रेस पार्षदों ने 100 करोड़ के ड्रेनेज घोटाले का विरोध काले कपड़े पहन कर किया। वे तख्ती लेकर परिषद हॉल में जाने लगे तो बाउंसरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षद धरने पर बैठ गए।

बजट में दिखाए कई सपने

-468 करोड़ की लागत से शहर की सड़कों का विकास होगा। कुल 23 मार्ग बनेंगे। इसमें मास्टर प्लान की तीन सड़कें भी शामिल हैं।

–बजट में डिजिटलाइजेंन पर फोकस किया गया है। निगम खुद का ई पोर्टल तैयार करेगा।

–वेस्ट टू एनर्जी के लिए 200 करोड़ रुपये का नया प्लांट नगर निगम तैयार करेगा। जिसमें 500 टन कचरे का निपटान होगा और छह मेगावाट बिजली भी बनेगी।

–शहर की 30 बस्तियों को ग्रीन स्लम बनाया जाएगा। डेढ़ सौ नए कचरा वाहन डोर टू डोर व्यवस्था के लिए खरीदे जाएंगे।

–शहर के हर वार्ड की एक कॉलोनी को 100 प्रतिशत सोलर बेस्ड किया जाएगा। पांच उद्यानों में भी सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे।

–इस साल नर्मदा के चौथे चरण का काम शुरू होगा। 27 नई टंकियां बनाई जाएगीं। इस पर 1800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

–इंदौर के पांच इलाकों में आधुनिक पार्किंग बनाई जाएगी।

–इंदौर में कान्हा नदी के शुद्धिकरण के लिए 500 करोड़ के ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे।

–चाट–चौपाटी और हाट बाजार भी विकसित करेंगे, 150 चौराहे होंगे फ्री वाई–फाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज क्षतिग्रस्त

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण नोज क्षतिग्रस्त हुआ। विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सिंधिया परिवार की संपत्ति पर विवाद, बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया

सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद में बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। इस मामले ने परिवार के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। अब कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार है। परियोजना की तकनीकी और यातायात उपयोगिता पर विस्तार से विचार हुआ।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, उनके योगदान को बताया अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और 25 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी करने पर बात की।

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘वियोम’ और ‘नीरा’

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट ने नया अध्याय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को छोड़ा। यह प्रदेश का तीसरा चीता आवास है।

योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं 171 और 77 के प्लॉटधारकों के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी। भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई गई है।

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकियों का पुराना ठिकाना मिला, भारी हथियार जब्त

हंदवाड़ा में आतंकियों के पुराने ठिकाने का पता लगाकर सुरक्षाबलों ने उसे नष्ट किया। भारी हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।

राहुल गांधी का दावा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग के SIR विवाद पर जोरदार विरोध किया।

रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 429 अंक टूटा

7 अक्टूबर 2026 को रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 429 अंक टूटकर 72,638 पर बंद हुआ। जानिए पूरी खबर।

RBI MPC बैठक: भारत की अर्थव्यवस्था ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तेज़ गति से बढ़ेगी

आरबीआई एमपीसी बैठक ने भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ गति से बढ़ेगी का अनुमान जताया है। रेपो रेट बढ़ाया गया और मुद्रास्फीति का संशोधित अनुमान दिया गया।