इंदौर में नेता कुछ नहीं करते…सिर्फ अफसरों का है राज!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई 35 मौतों की जांच रिपोर्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें नेताओं को पूरी तरह से क्लीन चिट दी गई है और सारा ठीकरा अफसरों पर फोड़ा गया है। अब सवाल यह है कि क्या इंदौर में नगर निगम परिषद नहीं है और अगर है तो उसे कौन चला रहा है? क्या इंदौर में कोई मंत्री, विधायक या सांसद नहीं है और अगर है तो वह क्या कर रहा है?

विडंबना यह कि जिस इलाके में ऐसी लापरवाही हुई, वह इलाका प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में आता है। और शायद यह सबको पता है कि नगर निगम कैलाश विजयवर्गीय के मंत्रालय के अंतर्गत ही आता है।

क्या महापौर, पार्षद और मंत्री की यह जिम्मेदारी नहीं है कि वे अपने विधानसभा के लोगों को कम से कम साफ पानी पिलाएं। भागीरथपुरा में जो कुछ हुआ, क्या उसका अंदाजा क्षेत्रीय पार्षद को नहीं था? पार्षद ने अपनी ओर से क्या कोशिश की? महापौर ने नहीं नहीं सुनी होगी तो मंत्री के पास गया होगा?

क्या इंदौर की जनता को कोई बता पाएगा कि नगर निगम को कौन चला रहा है? आखिर वहां 85 पार्षद क्या कर रहे हैं? वे हर चुनाव में वोट मांगने दर-दर क्यों जाते हैं और उनकी जिम्मेदारी क्या है?

अगर नगर निगम परिषद का कोई दोष नहीं है और वहां सिर्फ अफसरों का राज है तो फिर चुनाव कराने के क्या मायने?

राजनीतिक रूप से मुर्दा हो चुके इस शहर में आखिर नेताओं की जरूरत क्या है?

अगर आप शहर के जिम्मेदार नागरिक हैं और आपको अपने शहर की चिन्ता है तो अगले चुनाव में इन नेताओं को अपने दरवाजे पर मत आने दीजिए…इनकी रैलियों में मत जाइए…ये जब आपके मोहल्ले में आएं तो इन्हें फूलमाला मत पहनाइए…इनके घर पर दरबार लगाने की भी जरूरत नहीं…

जब शहर को अफसर ही चला रहे हैं, हर अच्छे-बुरे काम की जिम्मेदारी उनकी ही है, तो फिर इन नेताओं का क्या काम?

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

वसंत कुंज में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 30 लाख की ठगी

वसंत कुंज में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 22 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ₹2.25 करोड़ की ठगी हुई। पुलिस ने कंबोडिया से जुड़े साइबर गैंग का खुलासा किया।

जियोभारत 4G फोन पर 6 महीने का फ्री रिचार्ज और 14GB डेटा

जियो ने 4G फोन ₹1,499 में लॉन्च किया है, जिसमें 6 महीने का फ्री रिचार्ज और हर महीने 14GB डेटा मिलेगा। यह ऑफर 2G यूजर्स के लिए खास है।

कैप्टन स्मित मच्छर: फ्लाईदुबई फ्लाइट के भारतीय पायलट ने 180 यात्रियों की बचाई जान

कैप्टन स्मित मच्छर ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले के बावजूद 180 यात्रियों की जान बचाई। फ्लाइट FZ 1073 में हुई हिंसक घटना में उन्होंने बहादुरी दिखाई।

रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 12000 रन, सचिन-कोहली के बाद तीसरे भारतीय

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे किए। यह उपलब्धि उन्होंने 30 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में हासिल की।

मेरठ नीला ड्रम मर्डर केस: मुस्कान-साहिल को कोर्ट ने किया दोषी ठहराया

मेरठ नीला ड्रम मर्डर केस में मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान 14 अक्टूबर को होगा।

जबलपुर में बनेगी 300 नई धनुष तोपें, सेना को 44 किमी से ज्यादा मारक क्षमता

जबलपुर में 300 नई धनुष तोपें बनेंगी, जिनकी मारक क्षमता 44 किमी से अधिक होगी। यह स्वदेशी माउंटेन गन संस्करण भारतीय सेना के लिए अहम है।

जालंधर में अमित शाह की रैली में BJP कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत

जालंधर में अमित शाह की रैली में भाजपा कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत हुई। रजनीश सहगल की अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उनका निधन हो गया।

भागीरथपुरा की जांच रिपोर्ट आई सामने, जांच आयोग ने माना- हादसा नहीं, सिस्टम की नाकामी का नतीजा

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट में सिस्टम की नाकामी और प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया गया है। 35 मौतों के बाद आयोग ने मुआवजे और सुधार की सिफारिश की है।

इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध ₹3 महंगा, अब ₹68 प्रति लीटर मिलेगा

इंदौर में दूध की कीमतों में वृद्धि। 1 अक्टूबर से दूध ₹68 प्रति लीटर मिलेगा। होम डिलीवरी पर ₹1 अतिरिक्त सेवा शुल्क भी लगेगा।

20 विपक्षी दलों ने बनाई रणनीति, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च का फैसला

20 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग तक मार्च की रणनीति बनाई है। 6 अक्टूबर को विरोध मार्च और 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ अभियान चलेगा।