मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कल जल संकट को लेकर बैठक बुलाई थी। इस बैठक से पांच विधायकों ने दूरी बनाई थी, जिसमें विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ भी शामिल थीं। जब उनसे इस संबंध में पूछा गया तो उनका जवाब था कि ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं।

विजयवर्गीय की बात का दिया जवाब

उल्लेखनीय है कि कल मंत्री विजयवर्गीय ने कहा था कि जो विधायक बैठक में नहीं आए, शायद उनके क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं हो। शारदा कन्या स्कूल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं मालिनी गौड़ से जब इस संबंध मे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों में जाने का कोई फायदा नहीं होता।

👉 यह भी पढ़ें:

कई बैठकों में गई, कोई समाधान नहीं

मालिनी गौड़ ने कहा कि विधानसभा में सब दूर पानी की समस्या है। पीने के पानी के साथ ही गंदे पानी की भी समस्या है। कई बैठकों में गई, यहां तक कि नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस की बैठक में भी समस्या उठा चुकी हूं। फिर भी कोई समाधान नहीं मिला।

डिस्ट्रीब्यूशन लाइन तक नहीं डाली

मालिनी गौड़ ने कहा कि उनके क्षेत्र में नर्मदा की टंक बन तो गई है लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन लाइन अब तक नहीं डाली गई है। कई बार वे ये मुद्दा उठा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

महापौर से लेकर अधिकारी तक के साथ बैठक

विधायक गौड़ ने कहा कि वे इस संबंध में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ बैठक कर चुकी हैं। जलकार्य प्रभारी बबलू शर्मा और निगम के अधिकारियों के साथ भी बैठक हो चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसी बैठकों में जाने से कोई फायदा नहीं होता, इसलिए मैं नहीं गई। मालिनी गौड़ ने कहा कि वे उचित स्थान पर अपनी बात जरूर रखेंगी।

विजयवर्गीय ने कल की थी टिप्पणी

कल मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मधु वर्मा और विधायक महेंद्र हार्डिया ही नजर आए। इस संबंध में जब मंत्रीजी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे से क्यों पूछ रहे हैं उनसे पूछिए। फिर कहा कि हो सकता है उन विधायकों के क्षेत्र में जलसंकट नहीं हो।

राजनीतिक अदावत एक बार फिर आई सामने

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से मंत्रीगुट और विधानसभा चार में राजनीतिक अदावत चलती रहती है। महापौर भी चार नंबर में थोड़ी ज्यादा ही रुचि दिखाते हैं। मंत्री विजयवर्गीय और मालिनी गौड़ के बयान के बाद एक बार फिर दोनों गुटों की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में युवक ने AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा को बदनाम करने की धमकी दी

इंदौर में AI का गलत उपयोग कर छात्रा को बदनाम करने की धमकी मिली। आरोपी विशाल गुर्जर पर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की कोशिश।

जबलपुर में बनी स्वदेशी धनुष तोप ने 46 किमी दूर लक्ष्य को भेदा, 30 तोपें जल्द सेना को

जबलपुर में बनी स्वदेशी धनुष तोप ने 46 किमी दूर लक्ष्य भेदा। जल्द सेना को 30 तोपें मिलने वाली हैं। स्वदेशी तकनीक ने बढ़ाई मारक क्षमता।

इंदौर-मुंबई बसों में मनमानी किराया, एक रूट पर 1250 से 4000 तक वसूली

इंदौर-मुंबई बसों में मनमानी किराया वसूली के मामले में जांच में 1250 से 4000 रुपये तक वसूली सामने आई है। परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की।

ड्रग विभाग की जांच में नया मोड़, हरियाणा का बताया गया गोरी क्रीम का स्रोत

ड्रग विभाग की जांच में हरियाणा का गोरी क्रीम स्रोत सामने आया। इंदौर में 315 पैकेट क्रीम जब्त की गई। जांच जारी है।

कोटा में मधुर डेयरी में गैस लीकेज से भीषण आग, कर्मचारी की जलकर मौत

कोटा में मधुर डेयरी में गैस लीकेज से आग लगी। इस हादसे में कर्मचारी लेखराज की जलकर मौत हो गई। आग ने दुकान को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

रीवा मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. मनोज पर छेड़छाड़ व मानसिक उत्पीड़न का आरोप

रीवा मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. मनोज पर छेड़छाड़ व मानसिक उत्पीड़न के आरोप सामने आए हैं। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

बाल दिवस पर नन्हे प्रहरी ने बड़ों को सिखाया यातायात अनुशासन, इंद्रप्रस्थ चौराहे पर सड़क सुरक्षा की शपथ

बाल दिवस पर इंदौर में नन्हे प्रहरी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया गया।

U-19 Asia Cup Final: मोहित उल्वा की आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को हराया

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर नौवीं बार खिताब जीता। मोहित उल्वा की नाबाद पारी ने मैच का रुख बदला।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के ठिकानों से 1.6 किलो सोना और लाखों कैश बरामद

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई में SDO संजीव शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी हुई। 1.6 किलो सोना और लाखों रुपये नकद बरामद किए गए।

अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला का दावा, उनके नाम पर था जलसा बंगला, बाद में हुआ जया के नाम

अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला का दावा है कि जलसा बंगला उनके नाम पर था। उन्होंने 1993 की गिफ्ट डीड को चुनौती दी है।