इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद पर मंत्री ने रोहित चौधरी के लिए लगाया जोर, अपने दावेदारों के लिए अन्य विधायक भी एक्टिव, घोषणा जल्द

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर चल रहा है, लेकिन इंदौर भाजयुमो के अध्यक्ष पद पर अब तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। हैरानी की बात यह है कि इस पद के लिए लंबे समय से दावेदारी और राजनीतिक जोड़-तोड़ चल रही है। कई बार नामों की पैनल बनने, भोपाल भेजे जाने और जल्द घोषणा होने की चर्चाएं सामने आईं, लेकिन हर बार मामला आगे बढ़ने के बजाय अटक गया।

मंत्री ने रोहित चौधरी के लिए लगाई ताकत

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह है कि नियुक्ति अब केवल किसी एक युवा कार्यकर्ता की योग्यता का सवाल नहीं रह गई है। इसके साथ इंदौर भाजपा के अलग-अलग राजनीतिक खेमों की प्रतिष्ठा भी जुड़ गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक माने जाने वाले रोहित चौधरी को अध्यक्ष बनाने की कोशिशों की चर्चा है। कुछ समय पहले भाजयुमो अध्यक्ष के लिए 11 नाम भोपाल भेजे गए थे, जिनमें रोहित चौधरी का नाम शामिल था।

👉 यह भी पढ़ें:

चौधरी के साथ जुड़ा धार कनेक्शन

सूत्र बताते हैं कि रोहित चौधरी के नाम के साथ धार कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। धार के जय सूर्या भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार के प्रभारी भी हैं। बताया जाता है कि रोहित चौधरी कि नियुक्ति में जय सूर्या भी मदद कर रहे हैं।

अन्य विधायकों ने भी लगाया जोर

भाजयुमो नगर अध्यक्ष के लिए मयूरेश पिंगले भी आस लगाए बैठे हैं। उनका नाम विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ ने आगे बढ़ाया है। इसी तरह पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने धीरज ठाकुर का नाम दिया है। अमित कुशवाह के लिए कप्तान सिंह सोलंकी के बेटे राजेश सोलंकी कोशिश कर रहे हैं, जो इंदौर के संगठन प्रभारी हैं। बताया जाता है कि विधायक महेंद्र हार्डिया ने भी कुशवाह के नाम पर सहमति दी है। इधर, आवेश राठौर के लिए विधायक गोलू शुक्ला कोशिश कर रहे हैं।

ग्रामीण अध्यक्ष भी मंत्री खेमे का

भाजयुमो के ग्रामीण अध्यक्ष अजय सिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा के करीबी हैं और यह सबको पता है कि वे किस खेमे से हैं। इस तरह भाजपा में इस बात की चर्चा हो रही है कि अगर रोहित चौधरी की नियुक्ति होती है तो शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर मंत्री खेमे का कब्जा हो जाएगा।

लंबे समय से टल रही है नियुक्ति

भाजयुमो में लंबे समय से इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति टल रही है। अप्रैल माह में तीन नाम भेजे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद कोर कमेटी ने 11 दावेदारों के नम भेज दिए थे। दावेदारों में कुछ नामों को लेकर निर्धारित आयु सीमा का सवाल उठा था।

फॉर्च्यूनर भी चर्चा में रही

भाजयुमो की नियुक्ति को लेकर फॉर्च्यूनर भी चर्चा में रही। पहले एक दावेदार पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने एक वरिष्ठ पदाधिकारी को फॉर्च्यूनर देने का वादा किया था। अब फिर से एक बार फॉर्च्यूनर चर्चा में है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर लगाया देश को बदनाम करने का आरोप

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करने का गंभीर आरोप लगाया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सेन्सेक्स में 510 अंकों की तेजी के साथ भारतीय शेयर बाजार 16 नवंबर 2026 को हरे निशान में बंद हुआ। FMCG और बैंकिंग सेक्टर्स ने बढ़त दर्ज की।

बिलकिस बानो गैंगरेप केस: SC ने दो दोषियों की उम्रकैद पर रोक लगाई, जमानत दी

बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों को जमानत दी और उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई। दोषी 17 साल से अधिक जेल में थे।

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट की मौत हुई।

जय शाह बने ICC चेयरमैन, दूसरी बार निर्विरोध चुने गए पद पर

जय शाह लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन बने। उनका नेतृत्व क्रिकेट के वैश्विक विकास और ओलंपिक में वापसी के लिए महत्वपूर्ण है।

DRDO ने ध्रुव हेलीकॉप्टर में किया बड़ा अपग्रेड, दुश्मनों के लिए खतरा बनेंगे शूरवीर

DRDO ने ध्रुव हेलीकॉप्टर में नया सिरेमिक-फेस्ड कंपोजिट आर्मर लगाया है। यह सुरक्षा तकनीक दुश्मनों के लिए खतरनाक साबित होगी।

मध्यप्रदेश के 16 शहरों में नया आपदा प्रबंधन सिस्टम, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू

मध्यप्रदेश के 16 नगर निगमों में नया आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थापित किया गया है। यह प्रणाली 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ काम करेगी।

रायसेन में नर्मदा किनारे मिला 5 लाख साल पुराना विशालकाय हाथी का जबड़ा

रायसेन के नर्मदा किनारे 5 लाख साल पुराना विशालकाय हाथी का जबड़ा मिला है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्टेगोडॉन नामाडिकस प्रजाति का हो सकता है।

इंदौर में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का क्वालिफाइंग आखिरी दिन, 8 खिलाड़ी मेन ड्रॉ में जगह बनाएंगे

इंदौर में IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का क्वालिफाइंग आखिरी दिन है। आठ खिलाड़ी मेन ड्रॉ में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे।

एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड जल्द esb.mp.gov.in पर डाउनलोड करें

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द esb.mp.gov.in पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी आवेदन संख्या और जन्म तिथि से डाउनलोड कर सकते हैं।