सैफ अली खान पर हमले से पहले आरोपी ने मांगे थे एक करोड़ रुपए, मेड ने एफआईआर में बताई पूरी घटना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में वह सीढ़ियों से भागता नजर आया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी का वीडियो और फोटो जारी कर दिया है। इस मामले में दर्ज एफआईआर से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने हमले से पहले एक करोड़ रुपए मांगे थे।
एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने मेड के साथ हाथापाई की जिससे उसका हाथ जख्मी हुआ है। शिकायत में सैफ अली खान की स्टाफ एलियामा फिलिप ने कहा कि मैं पिछले 04 वर्षों से अभिनेता सैफ अली खान के घर पर स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही हूं। सैफ अली खान का परिवार 11वीं मंजिल और 12वीं मंजिल पर रहता है। 11वीं मंजिल पर 03 कमरे हैं और उनमें से एक में सैफ सर और करीना मैडम रहते हैं। दूसरे कमरे में तैमूर रहते हैं। इसके अलावा तैमूर के कमरे में गीता एक नर्स है जो तैमूर की देखभाल करती है। मैं जहांगीर की देखभाल करती हूं।
मैं रात के करीब दो बजे आवाज के बाद जागी। मैं नींद से उठकर बैठ गई, तभी मैंने देखा कि कमरे में बाथरूम का दरवाजा खुला है और बाथरूम की लाइट जल रही है। फिर मैं ये सोच कर दोबारा सो गई कि करीना मैडम जय बाबा से मिलने आई होंगी, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है। इसलिए मैं फिर से उठ गई। मैंने परछाई देखी।
बाथरूम में छुपा था आरोपी
इसके बाद वो बाथरूम से निकला और मेरी तरफ आया और चुप रहने के लिए कहा। उसने धमकी देते हुए कहा, कोई आवाज नहीं, कोई बाहर नहीं जाएगाष मैं जेह को फिर उठाने गई, तो वो मेरी तरफ दौड़ा। उसके हाथ में हेक्सा ब्लेड था। उसके बाएं हाथ में लकड़ी जैसा कुछ था। हाथापाई के दौरान उसने मुझ पर हेक्सा ब्लेड से वार करने की कोशिश की। जब मैंने अपना हाथ आगे बढ़ाकर वार से बचने की कोशिश की तो मेरे दोनों हाथों की कलाई के पास और बाएं हाथ की मध्यम में ब्लेड से घाव हो गया। उस वक्त मैंने उससे पूछा-तुम्हें क्या चाहिए, तो उसने कहा-पैसा। मैंने पूछा-कितना। फिर वह अंग्रेजी में बोला-एक करोड़।
आवाज सुनकर भागते आए सैफ
इसी दौरान हल्ला हुआ। आवाज सुनकर सैफ सर और करीना मैडम कमरे में भागते हुए आए। इसके बाद उसने सैफ अली खान पर भी हमला कर दिया। तभी सैफ सर ने उसे छुड़ाने में कामयाबी हासिल की और हम सभी कमरे से बाहर भागे और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। फिर हम सब ऊपर वाले कमरे में पहुंचे। तब तक हमारी आवाज स्टाफ रूम में सो रहे रमेश, हरि, रामू और पासवान के पास आई। हम उसे लेकर वापस कमरे में गये तो कमरे का दरवाजा खुला था और वह भाग चुका था। सैफ सर को गर्दन के पीछे, दाहिने कंधे के पास, पीठ के बायीं ओर और कलाई और कोहनी के पास चोट लगी थी और उसमें से खून निकल रहा था।
पुलिस ने कहा-चोरी के इरादे से घुसा था आरोपी
इस बीच आरोपी की सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें सामने आई है। ये तस्वीर छठे मंजिल की है, जब वो हमले के बाद 12 वीं मंजिल से फरार हो रहा था। सैफ अली खान 12वें मंजिल पर ही रहते हैं। मुंबई पुलिस के डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमलावर सीढ़ियों से अपार्टमेंट में दाखिल हुआ और हमले के बाद सीढ़ियों से ही भागा। इस पूरे मामले पर पुलिस ने कई लोगों पर शक जाहिर किया है, जिनसे पूछताछ हो रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।