छत्तीसगढ़ की चिरमिरी कोयला खदान में भीषण विस्फोट: 10 लोग मलबे में दबे, 2 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के मंझगांव–चिरमिरी–भरतपुर (एमसीबी) जिले की चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में हुए भीषण ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोग मलबे में दब गए, जिनमें 4 ठेका मजदूर और 6 एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के कर्मचारी शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मेघालय के एक कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत, कई मजदूर अभी भी फंसे
- अंबिकापुर में कोयला खदान को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने पत्थर और गुलेल से पुलिस पर किया हमला, पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल
- झारखंड के रामगढ़ में कोयला खदान का हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
- बैतूल के कोयला खदान में बड़ा हादसा, छत गिरने से तीन कर्मचारियों की मौत, बचाव कार्य जारी
- असम की कोयला खदान हादसा: एक मजदूर का शव मिला, बचाव अभियान जारी

घायल मजदूरों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है।
धमाके से बारूद वाहन और अन्य गाड़ियां डैमेज
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, विस्फोट इतना तेज था कि वहां खड़ा बारूद वाहन और एक अन्य गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब खदान में बारूद भरा जा रहा था।
घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती
सभी घायलों को गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में दो महिला मजदूर भी शामिल हैं।
ब्लास्ट से खदान को भारी नुकसान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारूद भरने के दौरान अचानक विस्फोट हुआ, जिससे मजदूर मिट्टी और पत्थरों के मलबे के नीचे दब गए।
विस्फोट की वजह से ओपन कास्ट माइंस की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं,



