👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल, तलाशी अभियान जारी
- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट विमान, पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखीं
- छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, हाईकोर्ट ने जग्गी हत्याकांड में सुनाया फैसला
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
0:00 left
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव–नारायणपुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। इनमें से एक पर आठ लाख तथा दूसरे पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों को एके-47 भी मिला है।पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ मंगलवार शाम को कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा पर किलाम–बरगुम गांवों के जंगल में हुई। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को एके-47 बंदूक और दो शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोंडागांव से राज्य पुलिस की दोनों इकाइयों, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के जवान इस अभियान में शामिल थे।
बस्तर रेंज के आई ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए नक्सलियों की पहचान खूंखार माओवादी कमांडर हलदर और माओवादियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन के सदस्य रामे के रूप में हुई है। हलदर और रामे पर क्रमश: 8 लाख और 5 लाख रुपये का इनाम था। इस ताजा कार्रवाई के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग–अलग मुठभेड़ों में 140 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 123 बस्तर डिवीजन में मारे गए, जिसमें नारायणपुर और कोंडागांव समेत सात जिले शामिल हैं।



