👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Parliament March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, लाठीचार्ज के बाद कई लोग हिरासत में; संसद मार्च पर बढ़ा तनाव
- Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, LeT का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
- उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया
- किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: 8 जवान घायल, जैश के आतंकी घेरे में
- आंध्र प्रदेश में दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी, एक करोड़ के इनामी माड़वी हिड़मा के मारे जाने के बाद नष्ट किया उसका साम्राज्य
0:00 left
छत्तीसगढ़: नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ में अब तक दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक इंसास राइफल, एक .315 बोर का हथियार, मेडिकल सामान और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई।
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई हैं। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है।
सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, और सुरक्षाबलों को इलाके में अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है। इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।



