👉 यह भी पढ़ें:
- Haridwar Road Accident: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- रोहतास में भीषण सड़क हादसा: तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
- लू के बीच बदलेगा मौसम: 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ राहत और आफत दोनों के आसार
- ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
0:00 left
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर–बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हैं। मरने वालों में 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।
बताया जाता है कि माजदा वाहन जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं।हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।
रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बंसरी गांव गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस आ रहे थे। इसी दौरान रायपुर–बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12.00 बजे विधायक द्वारा हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और घायलों को पास ही के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।



