बिहार के रोहतास जिला में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पिकअप और बस में सवार लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब तीन बजे जैसे ही लोग अपने गांव के पास उतर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि पांच लोग वाहनों के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल; NH-719 को फोरलेन करने की भी है मांग
- Haridwar Road Accident: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- लू के बीच बदलेगा मौसम: 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ राहत और आफत दोनों के आसार
- ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार से जुड़े थे।
इस हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और पुलिस ने बस, पिकअप व ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।



