ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Haridwar Road Accident: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- रोहतास में भीषण सड़क हादसा: तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
- लू के बीच बदलेगा मौसम: 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ राहत और आफत दोनों के आसार
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
- नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम
यह हादसा सुबह करीब तीन बजे परशुराम चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक परिवार शीतला माता मंदिर से दर्शन कर ऑटो से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो उछलकर नीम के पेड़ से जा टकराया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में एक बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो पहले बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मार चुकी थी और पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसी दौरान भागते समय उसने ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा एक पूरे परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गया है।



