भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल; NH-719 को फोरलेन करने की भी है मांग 

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार मजदूर ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, पिकअप की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है।

👉 यह भी पढ़ें:

भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल; NH-719 को फोरलेन करने की भी है मांग 

सड़क पर बैठी गायों को बचाने में हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक ने वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से पिकअप की भीषण भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला और गोहद अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और पुलिस मृतकों व घायलों की पहचान के साथ हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।

उठ चुकी है NH-719 को  फोरलेन की मांग

इस हादसे के बाद NH-719 को फोरलेन करने की मांग एक बार फिर तेज हो सकती है। स्थानीय लोगों, युवाओं और संत समाज की ओर से पहले भी चक्काजाम, आंदोलन और ज्ञापन के जरिए सड़क को फोरलेन बनाने की मांग उठाई जाती रही है। लोगों का आरोप है कि फोरलेन को लेकर घोषणाओं और बैठकों के बावजूद जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हुआ।

क्या NH-719 को फोरलेन करने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए? क्या सड़क पर आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है?

 आपके क्षेत्र में भी ऐसी समस्या है? अपनी राय और अनुभव कमेंट में जरूर बताएं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) भवन की दूसरी मंजिल के खुले टेरेस क्षेत्र में आग लग गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट: चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, लेकिन जांच अभी बाकी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के नाम आरोपियों की सूची में शामिल नहीं हैं।

Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 18 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में नजर आ रहा है।  बाजार खुलने के समय सेंसेक्स 256.73 अंक की गिरावट के साथ 77,461.43 के स्तर पर था, वहीं निफ्टी 73.55 अंक गिरकर 24,214.10 पर कारोबार कर रहा था।

पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कथित आतंकी नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने के आरोप में मोहम्मद जफर की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई की जानकारी साझा की।

गुजरात में ‘नकली सरकारी दफ्तर’ का बड़ा घोटाला! 121 फर्जी काम, 22.70 करोड़ की संपत्ति पर ED का शिकंजा

सरकारी विभाग का नाम, अधिकारियों जैसा व्यवहार, नकली मुहर और फर्जी दस्तावेज—गुजरात के दाहोद से सामने आया कथित फर्जी सरकारी दफ्तर घोटाला हैरान करने वाला है। आरोप है कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नाम पर छह नकली सरकारी कार्यालय चलाए गए और सरकारी फंड हासिल करने के लिए 121 फर्जी कामों को मंजूरी दिलाई गई।

डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ करते हुए अमेरिका में चुनावी नियमों को और सख्त करने की वकालत की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भारत के चुनावी सिस्टम और मतदाता पहचान व्यवस्था का उदाहरण देते हुए अमेरिका में ‘SAVE America Act’ लागू करने की मांग दोहराई।

खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोवा में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसके वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, इसलिए कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने का अधिकार उन्हें नहीं है। खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी तंज कसते हुए कहा, “जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे थे और आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं।

झारखंड में छात्र आंदोलन के बाद JSSC CGL परीक्षा रद्द, CM हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा में सामने आई कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है।

नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त  

इंदौर नगर निगम के संपत्तिकर खातों में नामांतरण के दौरान हुई गंभीर अनियमितताओं के मामले में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन मस्टर कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

आखिर इंदौर भाजपा में चल क्या रहा है, कालिख कांड से लेकर खुलेआम चोर ठहराने तक सब कुछ तो हो गया?

इन दिनों भाजपा के बड़े नेता इंदौर को लेकर बड़े चिन्तित हैं। उनका कहना है कि पार्टी में अब अनुशासन नाम की कोई चीज नजर ही नहीं आ रही। नई कार्यकारिणी बनी तो कालिख पुत गई। इसके बाद विवादों का सिलसिला चलता रहा। कोई महापौर सहित सारे पार्षदों को खुलेआम चोर ठहरा रहा है, ,तो कोई एमआईसी सदस्य को चूड़ियां भेंट कर रहा है।

नितिन नवीन की नई टीम से अमित मालवीय की छुट्‌टी, दीपक म्हास्के को मिली जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। इस टीम से अमित मालवीय की छुट्‌टी कर दी गई है। उनकी जगह  छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एमपी भाजपा के कई दिग्गजों को निराशा, नितिन नवीन की नई टीम में आर्य, पटेल और पाटीदार को बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के कई दिग्गजों के हाथ निराशा लगी है। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

नागपंचमी पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। बताया जाता है कि इममें करीब 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह एक औद्योगिक इकाई में हुए जोरदार ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। यह हादसा बोइसर-तारापुर MIDC क्षेत्र स्थित विराज प्रोफाइल कंपनी में हुआ। धमाके की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर घायल हो गए।

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी संग्राम! चिदंबरम का पलटवार, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद देश की सियासत में नया विवाद छिड़ गया है। 15 अगस्त को लाल किले से दिए भाषण में पीएम मोदी ने कहा था कि सशस्त्र नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन वैचारिक स्तर पर देश में अशांति फैलाने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने किसी व्यक्ति या पार्टी का नाम नहीं लिया था।

Instagram पर ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की एंट्री! 24 घंटे में 1.7 लाख फॉलोअर्स, नाम को लेकर मचा सियासी घमासान

इंस्टाग्राम पर ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम से बना एक नया अकाउंट तेजी से चर्चा में आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अकाउंट ने महज 24 घंटे में 1.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए हैं। इससे पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ नाम का अकाउंट भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था।

शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा: राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, बोले- ‘विचार और व्यक्ति नहीं’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से अलग होने का अपना अंतिम फैसला कर लिया है। 30 जुलाई 2026 को इस्तीफे की पेशकश के बाद अब उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से अलग होने का निर्णय लिया है।

दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट से भीषण आग, 2 की मौत

दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में सोमवार सुबह ई-रिक्शा की बैटरी फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर अचानक आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देशभर में बारिश का कहर! डोडा में बाढ़ जैसे हालात, ओडिशा में बढ़ा खतरा, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कहीं बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। जम्मू-कश्मीर के डोडा से लेकर ओडिशा, सिक्किम और तमिलनाडु तक मौसम का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, दिल्ली-NCR में भी आने वाले दिनों में बादल और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

लखीसराय अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसी स्थिति में 8 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने से 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 5-6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 17 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। सुबह 9.35 बजे बीएसई सेंसेक्स 338.86 अंक गिरकर 77,670.39 अंक पर आ गया था, जबकि एनएसई निफ्टी 74.75 अंक नीचे जाकर 24,291.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक? 822 ड्रोन से मचा हड़कंप, 7 की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस पर इस साल का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में करीब 822 ड्रोन इस्तेमाल किए गए, जिनमें लगभग 600 ड्रोन मॉस्को और आसपास के इलाकों को निशाना बनाने के लिए भेजे गए।

तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। यहां एक चार मंजिला होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

UGC-NET जून 2026 परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में बड़े पैमाने पर तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और प्रश्न निर्माण से जुड़ी खामियां पाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है।

सीएम के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल टूटा, कुर्सी न मिलने से नाराज गौरव रणदिवे ने बीच में छोड़ा कार्यक्रम

मुख्यमत्री डॉ.मोहन यादव रविवार को इंदौर में थे। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मनमानी ऐसी चली कि प्रदेश महामंत्री से लेकर एमआईसी सदस्यों ने भी नाराजगी व्यक्त की।

आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी की मौत ने राज्य की राजनीति को झकझोर दिया है। रामपुरहाट में पार्टी कार्यालय से उनका शव मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया।

दिमागी नक्सल बयान पर सियासी घमासान, रिजिजू ने दी सफाई तो कांग्रेस ने घेरा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों और असहमति की आवाज को निशाना बनाने वाला बताया है।

Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं के प्रदर्शन और उनके द्वारा सरकार से जवाबदेही मांगने की तारीफ की है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के युवाओं ने जिस साहस और मजबूती के साथ शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है।

राहुल गांधी को नोटिस मिलने पर भड़के संजय राउत, कहा-इडियट को इडियट कहना गुनाह है क्या

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कथित तौर पर असंसदीय भाषा के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा सचिवालय से नोटिस मिलने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए केंद्र सरकार और सत्तापक्ष पर तीखा हमला बोला।

वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा-शर्म बची हो तो माफी मांग लें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम्' के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी तकरार में बदल गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला।