बिहार की लाइफलाइन टूटी: विक्रमशिला सेतु का बड़ा हिस्सा गंगा में समाया, आवागमन ठप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

राज्य की लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर गंगा नदी में समा गया। करीब 25 साल पुराने इस पुल के ध्वस्त होने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया।

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात को पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि लगभग 33 मीटर का हिस्सा गंगा में समा गया।

यह पुल भागलपुर को नवगछिया और कोसी-सीमांचल क्षेत्र से जोड़ने वाला एक अहम मार्ग था, इसलिए इसके टूटने से लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले पुल से छोटे-छोटे टुकड़े गिरते दिखे और फिर अचानक बड़ा हिस्सा ढह गया। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि उस समय पुल पर वाहन भी मौजूद हो सकते थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन के मुताबिक पिलर का एक स्लैब टूटकर नदी में गिरा है, जिसके चलते पुल पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है।

इस पुल का उद्घाटन वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया था। करीब 4.7 किलोमीटर लंबा यह सेतु राज्य के कई हिस्सों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था। अब इसके क्षतिग्रस्त होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।