बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास NH-327E पर सड़क किनारे कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
झूलन पूजा के दौरान हुआ हादसा
👉 यह भी पढ़ें:
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
जानकारी के मुताबिक, कटैया चौक के पास झूलन पूजा के अवसर पर कुछ लोग सड़क किनारे कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कीर्तन कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।
एक व्यक्ति गंभीर घायल हैं। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद सड़क पर उतरे लोग
घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने NH-327E को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सुपौल सदर अस्पताल में भी हंगामा किया।
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार किस वजह से अनियंत्रित हुई और हादसे के समय उसकी गति कितनी थी।



