मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। प्रदेश के बड़बोले काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों में अक्सर खुद ही उलझते रहते हैं। ताजा बयान चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर है। मंत्रीजी ने कहा कि वे मिठाई नहीं खाते, इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसे फोटो की बाढ़ आ गई जिसमें वे मिठाई खाते और खिलाते दिख रहे हैं।

मंत्रीजी ने कहा-खूब महंगी हो जाए चीनी

👉 यह भी पढ़ें:

इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान चीनी के बढ़ते दामों को लेकर सवाल पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि मैं तो कहता हूं कि चीनी खूब महंगी हो जाए। अच्छा है।उन्होंने कहा कि मैं तो मिठाई खाता ही नहीं हूं। ज्यादातर लोग अब चीनी नहीं खाते और करीब 90 प्रतिशत लोग इससे परहेज करते हैं। उन्होंने कहा कि 40 के बाद की उम्र वाले लोगों को चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर मिठाई खाते दिखे मंत्रीजी

विजयवर्गीय के इस बयान के बाद लोगों ने मंत्रीजी के पुराने फोटो निकालकर सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिए। ऐसे कई फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मंत्रीजी खुद मिठाई खाते या दूसरों को खिलाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मजे भी ले रहे हैं।

भाजपा नेता कह रहे-मिठाई लेकर मत जाना


विजयवर्गीय के इस बयान के बाद अब भाजपा नेता भी कह रहे हैं कि मंत्रीजी मिठाई नहीं खाते, गलती से रक्षा बधन पर उनके घर मिठाई लेकर मत चले जाना। नेता तो यह भी कह रहे कि विभिन्न अवसरों पर राजवाड़ा से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक मिठाई खिलाते नजर आने वाले विजयवर्गीय को सोच-समझकर बयान देना था।

त्योहार के टाइम पर ऐसे बयान से लोगों में गुस्सा

अब लगातार त्योहार शुरू हो रहे हैं। रक्षा बंधन के बाद जन्माष्ट्रमी, गणेश उत्सव, नवरात्रि, दीपावली आने वाली है। ऐसे में चीनी पर बयान देकर विजवर्गीय ने सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा ही बढ़ाया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि त्योहारों में भला कोई मिठाई से परहेज करता है क्या? उन्हें अपनी बात ही कहनी थी तो तरीके से करते, यह आम जनता से जुड़ा मामला था।

घंटा कांड के बाद भी नहीं सुधरे

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मंत्रीजी के विधानसभा क्षेत्र के भागीरथपुरा में जहरीले पानी कांड हुआ था। लोग इसके लिए पूरी तौर पर मंत्रीजी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। जब इसी विषय पर एक नेशनल न्यूज चैनल के पत्रकार ने सवाल कर लिया तो जवाब मिला-घंटा। यह घंटा इतनी जोर से बजा की इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी। भाजपा आलाकमान ने तब मंत्रीजी को समझाया भी था, लेकिन वे कहां थमने वाले थे।

राहुल-प्रियंका के रिश्ते को लेकर दिया था बयान

कुछ समय पहले मंत्री विजयवर्गीय शाजापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष जवान बहन को भी चौराहे पर चुंबन करते हैं, जबकि हम उस संस्कृति के लोग हैं, जहां बहन के घर का पानी तक नहीं पीते। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा तक लेकर जाते थे। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप में से कौन है, जो अपनी जवान बहन–बेटी को बीच चौराहे पर चुंबन करता है। ये संस्कारों का अभाव है। ये संस्कार तो विदेशी संस्कृति के हैं।

विवाद खड़ा करने में माहिर हैं विजयवर्गीय

मंत्री विजयवर्गीय विवाद खड़ा करने में माहिर हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिसको लेकर विवाद हुआ है। अप्रैल 2023 में उन्होंने कहा था कि लड़कियां गंदे कपड़े पहनकर बाहर निकलती हैं। 15 अगस्त 2024 को उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को लेकर बयान दिया था कि हमें कटी–फटी आज़ादी मिली। जून 2025 में उनका एक और बयान सामने आया था कि कम कपड़ों वाली लड़कियां उन्हें पसंद नहीं। इस तरह के अनेकों अवसर आए हैं, जब उन्होंने बयानों से विवाद खड़ा करने की कोशिश की है।

घिरने के बाद तुरंत पलट जाने की कला

मंत्रीजी पलटी मारने वाले में भी माहिर हैं। हर बार जब बयान पर विवाद होता है तो तुरंत पलट जाने की कला उन्हें बखूबी आती है। पिछले दिनों जब मंत्रीजी द्वारा इंदौर की उपेक्षा को लेकर सीएम को पत्र लिखा गया था तो जमकर बवाल हुआ। मीडिया में वह पत्र आने के बाद जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने पत्र लिखने से ही इनकार कर दिया था। ऐसे ही कई मौके आए हैं, जब वे अपने बयान से मुकरते दिख हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।