👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- 30 लाख की डकैती करने वाले बावरिया गिरोह के दो बदमाश ढेर, पुलिस मुठभेड़ में खत्म हुआ खेल
- खुर्जा तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर: पुलिस मुठभेड़ में जीतू सैनी की मौत, अन्य की तलाश जारी
- अमेरिका ;श्रेवेपोर्ट में दिल दहला देने वाली वारदात: घरेलू विवाद में 8 मासूम बच्चों की जान गई
0:00 left
रायपुर। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों को जबरदस्त कामयाबी मिली। छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास सुबह–सुबह हुई मुठभेड़ में हिड़मा समेत कुल छह नक्सली मारे गये। इस मुठभेड़ में उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का भी ढेर हो गई।
एक करोड़ का इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा की सुरक्षा बलों को लंबे समय से तलाश थी। उसके मारे जाने की पुष्टि के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। गृह मंत्री अमित शाह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया और इस अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों की सराहना की। उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मांदवी हिड़मा के मारे जाने के बाद नक्सली संगठन में कोई नई नेतृत्व उभर न सके और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। हिड़मा का नाम लंबे समय से नक्सली हिंसा से जुड़ा रहा है। वह सुरक्षा बलों पर हुए कई बड़े और घातक हमलों के पीछे मास्टरमाइंड माना जाता था। उसकी गिरफ्तारी या निष्प्रभावीकरण सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक प्रमुख लक्ष्य था।
26 बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइड था
कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था। हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कई अन्य बड़े हमलों का जिम्मेदार था। 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा के पुवर्ती इलाके में हिडमा का जन्म हुआ वह PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख बना था और सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य रहा।
इन बड़े हमलों मे हिडमा का हाथ
-2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद
-2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल
–2021 सुकमा–बीजापुर हमला: 22 सुरक्षाबलों के जवान शहीद



