Listen to this article
Ready to play
उत्तर प्रदेश के मथुरा में 30 लाख रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम देने वाले बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले थे और 23 अप्रैल को सुरीर क्षेत्र के टैंटीगांव में कारोबारी के घर हुई सनसनीखेज वारदात में शामिल बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों बदमाशों की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मारे गए बदमाशों की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी धर्मवीर उर्फ लंबू और अलवर निवासी राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। दोनों बावरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की रात नकाबपोश बदमाश कारोबारी अजय अग्रवाल के घर में घुस गए थे। हथियारों के बल पर परिवार को धमकाकर करीब 30 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक व्यापारी के घर डकैती डालने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस कार्रवाई में दो सिपाही भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार धर्मवीर उर्फ लंबू पर डकैती, लूट, शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में करीब 16 मुकदमे दर्ज थे। उसके खिलाफ राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई थानों में मामले चल रहे थे।
वहीं राजेंद्र उर्फ पप्पू पर भी डकैती, लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत करीब 11 मामले दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि दोनों लंबे समय से संगठित अपराध में सक्रिय थे और बावरिया गिरोह की कई बड़ी वारदातों में शामिल रह चुके थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई
- डायमंड कॉलोनी में पुलिसकर्मियों की पिटाई मामले में पुलिस आयुक्त का सख्त एक्शन, आरोपियों पर केस दर्ज
- डायमंड कॉलोनी के जमीन विवाद में पिटाई खाने के बाद भी आखिर क्यों चुप है पुलिस, क्या उज्जैन कनेक्शन ने सबके मुंह पर मारा ताला?
- Uri Sector Blast: LoC पर अचानक गूंजा धमाका, ड्यूटी के दौरान दो जवान शहीद



