हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी, बारिश और तूफान के बीच बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह पुल लालपुर थाना क्षेत्र के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ, जब पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे। ये मजदूर सुबह निर्माण कार्य शुरू होने से पहले वहीं आराम कर रहे थे।

👉 यह भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज बारिश और आंधी के कारण पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। हालांकि, निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।

अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि बेतवा नदी पर बनने वाले इस पुल परियोजना को राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूरी मिली थी। पुल का निर्माण उनके पैतृक गांव मोराकंदर परसानी के पास कराया जा रहा था।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट। सेना प्रमुख ने इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

केतन हत्याकांड: करीबी रितेश हिंगे गिरफ्तार, पुलिस के बड़े खुलासे

केतन अग्रवाल हत्याकांड में रितेश हिंगे की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़। पुलिस की जांच में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले।

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को, जानें काउंटिंग डेट

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा। असम की एक लोकसभा सीट और 5 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को दी मंजूरी

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ रुपये की सैन्य खरीद को मंजूरी दी। यह कदम भारतीय रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगा।

पिछड़ रहा है इंदौर…महापौर और कमिश्नर को बधाई

इंदौर की हवा और सफाई की स्थिति बिगड़ रही है। महापौर और निगमायुक्त की निष्क्रियता पर सवाल।

सत्य निकेतन हादसा: मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार

सत्य निकेतन हादसे के मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी से मामले में नई गति आई है। उन्हें भिवाड़ी, राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एआईएम कांग्रेस 2026: एमपी सीएम ने दुबई में निवेशकों को किया आमंत्रित

एआईएम कांग्रेस 2026 में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई में वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद। ग्लोबल मार्केट और IT स्टॉक्स का असर।

वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिर टले, मतदाता सूची की जांच होगी

इंदौर के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव मतदाता सूची की गड़बड़ियों के कारण फिर से टल गए हैं। विस्तृत जांच के बाद नया कार्यक्रम जारी होगा।

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग: चंद्रमा मिशन में साथ की तैयारी

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग में एक नई दिशा की शुरुआत हो रही है। अमेरिकी राजदूत ने भारत को चंद्रमा मिशन में शामिल होने का न्योता दिया।