👉 यह भी पढ़ें:
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- Hormuz Strait Attack: हॉर्मुज में दो जहाजों पर मिसाइल हमला, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा?
- Kashi Vishwanath Temple News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अचानक चली PAC जवान की कार्बाइन, 3 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
- Balochistan Attack: बलूचिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला! BLA का दावा—Pakistan Coast Guard के 30+ जवान ढेर, ग्वादर में मचा हड़कंप
- Ranchi RSS Office Attack Mystery: दुबई से आया था टास्क? ISI और आतंकी नेटवर्क कनेक्शन के खुलासे से मचा हड़कंप!
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
0:00 left
सुकमा में नक्सली हमले में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, SDOP समेत कई अधिकारी घायल
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार सुबह माओवादियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED विस्फोट में एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए। इस भीषण विस्फोट में सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी (SDOP) भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात को फंदीगुड़ा के पास एक क्रशर प्लांट में माओवादियों ने हमला कर एक बैकहो लोडर मशीन (JCB) को आग के हवाले कर दिया था। माओवादियों ने मशीन के आसपास प्रेशर IED बिछा रखी थी, जो जांच के दौरान विस्फोट कर गई।
सोमवार सुबह जब पुलिस अधिकारियों की एक टीम इस घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंची, तभी यह घातक विस्फोट हुआ। इसमें ASP आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कोंटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
वहीं SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला समेत अन्य घायल अधिकारियों को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
इस हमले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नक्सली हिंसा की चुनौती अब भी गंभीर बनी हुई है, और सुरक्षाबलों की कुर्बानियों के बावजूद यह लड़ाई लंबी है।



