👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- Ken-Betwa Link Project Protest: 12 दिन के आमरण अनशन के बाद पुलिस ने हटाया ‘चिता आंदोलन’, अमित भटनागर को मेडिकल जांच के लिए ले गई
- Puri Jagannath Temple: नवयौवन दर्शन के दौरान उमड़ी भारी भीड़, धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालु घायल, 2 घंटे में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- Kashi Vishwanath Temple News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अचानक चली PAC जवान की कार्बाइन, 3 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
0:00 left
शाहबाद डेरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपित घायल हालत में गिरफ्तार
शाहबाद डेरी इलाके में सोमवार देर रात बवाना के एक उद्यमी की हत्या के मामले में फरार आरोपितों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश करने लगे।
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। दोनों तरफ से करीब 11 से 12 राउंड गोलियां चलीं। इसी दौरान एक गोली पुलिस के एक जवान की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। घायल आरोपितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।



