कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी
- पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा
- माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार
- भोपाल में 146 करोड़ की लागत से वंदे भारत ट्रेनों का आधुनिक मेंटेनेंस डिपो बनेगा
- संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, 100 बार संशोधन का आरोप
- सिवनी में खवासा-टुरिया मार्ग पर सड़क पार करता बाघ, चालक रुके वाहन
जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार चार लोग कटनी से उमरिया की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-78 से जा रहे थे। इसी दौरान बड़वारा की रेलवे पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक अंबिकापुर से राजगढ़ की ओर जा रहा था।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



