👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, खड़गे बोले- अपमान हुआ; नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
0:00 left
रांची। बंटेंगे तो कटेंगे के नारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला किया है। खड़गे ने कहा कि योगी साधु का ड्रेस पहनते हैं, पर लोगों के बीच आकर बंटेंगे तो कटेंगे जैसी बात बोलते हैं। क्या ये साधु का काम है? ऐसा कोई आतंकी बोल सकता है, साधु नहीं। क्या उन्होंने गेरुआ वस्त्र प्रधानमंत्री की तरह झूठ बोलने के लिए पहना है?
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने झारखंड के पलामू में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि खुद को बैकवर्ड का बेटा कहने वाले पीएम मोदी फॉरवर्ड को सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं वे बैकवर्ड को कुचलने वाले लोगों को सपोर्ट करते हैं। योगी आदित्यनाथ को लेकर खड़गे ने कहा वे साधु का ड्रेस पहनते हैं, पर लोगों के बीच आकर बंटेंगे तो कटेंगे की बात कहते हैं। क्या एक साधु का यह काम है? ऐसी भाषा तो कोई आतंकी ही बोल सकता है। खड़गे ने कहा साधु तो करुणामय होते हैं, लेकिन योगी ने लोगों के घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया। सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि जब राजीव गांधी को मानव बम से उड़ाया गया तो उनके टुकड़े–टुकड़े हो गए। ऐसा करने वालों को भी सोनिया गांधी ने माफ कर दिया। इसे करुणामय कहते हैं। खड़गे ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का नाम लेकर कहा कि उन्होंने झारखंड के कार्यकर्ताओं को धमकी दी है, लेकिन हम डरेंगे नहीं। झारखंड की जनता जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो इनसे क्या डर डरना।
पीएम मोदी और शाह पर निशाना
खड़गे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों लोगों को डराते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी तो लगातार झूठ बोलते हैं। उनके सारे वादे झूठे निकले। काला धन वापस लाकर हर व्यक्ति को 15 लाख देने का वादा भी झूठा निकला। मोदी बेटियों की सुरक्षा की बात करते थे, पर मणिपुर में रोज बेटियों से रेप हो रहे हैं। राहुल गांधी मणिपुर गए, पर पीएम वहां जाने की हिम्मत क्यों नहीं कर रहे।



