Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि सीजेपी के प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे। इस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

भाजपा ने ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो पोस्ट किया। इसमें केजरीवाल ने कहा कि सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे। भाजपा ने कहा कि ये अरविंद केजरीवाल की घटिया सोच है।

कपिल मिश्रा ने कहा-जनता ने ठोक कर भगा दिया

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत के 3 बार के चुने हुए प्रधानमंत्री के बारे में अरविंद केजरीवाल जिस तरह की माओवादी भाषा में बोल रहे हैं वो उनकी ‘विद्रोह क्रांति’ का प्रतीक नहीं, बल्कि नैतिक और भाषाई दिवालियापन की अंतिम चीख है। जिस शख्स को दिल्ली की जनता ने ‘ठोक’ कर पंजाब भगा दिया, जिसे अब पंजाब की जनता भी ‘ठोकने’ जा रही है, वो कुंठा में प्रधानमंत्री को ठोकने की बात कर रहा है। मिश्रा ने कहा इस देश की जनता ‘ठोकने’ की लंपटता के लिए नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी जी के साथ विकास की राष्ट्र-नीति के लिए आई है और ये साथ पहले से ज्यादा मजबूती लिए हुए आगे भी बना रहेगा।

भाजपा ने कहा-सीजेपी के असली मालिक केजरीवाल

दिल्ली बीजेपी ने एक्स पोस्ट में कहा कि सीजेपी के असली मालिक केजरीवाल ने आख़िरकार ख़ुद ही कबूल कर लिया। सीजेपी के प्रोटेस्ट में जो लोग सड़कों पर आए थे वो मोदी जी को ठोकने आए थे।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा-जनता जवाब देगी

दिल्ली के बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस तरह की भाषा बोलते हैं वो बहुत ही निंदनीय है। सभ्य समाज में इस प्रकार की भाषा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ आदमी जिसने अपना पूरा जीवन अराजकता में निकाला हो, विदेशी फंडिंग के सहारे चलने वाला आदमी, उससे हम उम्मीद भी क्या कर सकते हैं? देश के प्रधानमंत्री संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति हैं और पूरा विश्व उनकी उपलब्धियों का लोहा मानता है। अरविंद केजरीवाल ने जो बोला है इसका जवाब दिल्ली की जनता ने पहले दिया है, पंजाब की जनता भी देगी, अरविंद केजरीवाल इंतजार करें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।