नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्टीकरण मांगने के बार-बार के प्रयासों के बावजूद कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेटा पीएम मोदी के आगे झुक गया है।
वीडियो साझा कर दी जानकारी दी
केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी से अपने अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने मेटा पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इतना न झुकें। केजरीवाल ने यह भी सुझाव दिया कि यह कदम केंद्र सरकार के इशारे पर उठाया गया हो सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बनी एसाईटी को अरविंद केजरीवाल ने ठहराया गैर कानूनी, कहा-बिना एफआईआर कैसे बनी?
- Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया
- शराब नीति मामला में दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, राउज एवेन्यू कोर्ट से हुए थे बरी
केजरीवाल ने कहा-कोई कारण नहीं बता रहा
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में मेटा इंडिया से सीधे पूछा कि उनका अकाउंट क्यों प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेटा के भारत कार्यालय में मौखिक पूछताछ से पता चला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध का कारण नहीं बता रहा है। कोई यह भी नहीं बता रहा कि प्रतिबंध कैसे हटाया जा सकता है।
ईमेल का भी नहीं दिया जवाब
केजरीवाल ने बताया कि प्रतिबंध के संबंध में भेजे गए सभी ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है। उन्हें केवल सामान्य संदेश ही मिले हैं। उन्होंने इस सेवा को ‘बहुत खराब’ बताया। केजरीवाल ने मेटा को चेतावनी दी कि यदि वह प्रधानमंत्री के सामने इतना झुकेगी, तो वह भारत में केवल अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे।
ई 20 को लेकर किया था पोस्ट
केजरीवाल ने इससे पहले एक पोस्ट में लिखा था, ‘मोदी सरकार का क्या प्लान है? पता चल रहा है कि पेट्रोल में 50 प्रतिशत से ज्यादा की मिलावट करेंगे। अभी बस माहौल शांत होने का इंतजार कर रहे हैं। पहले आपकी ई0 और ई10 गाड़ियों में जबरदस्ती ई20 पेट्रोल डालकर कबाड़ा किया। आज अगर आप ई20 नई गाड़ी खरीदते हैं तो सरकार कुछ दिन बाद उसमें जबरदस्ती ई50 पेट्रोल डालकर उसका कबाड़ा कर देगी। सरकार जल्द ही डीजल में भी मिलावट करने वाली है। इसलिए अभी कुछ वर्ष आप पेट्रोल और डीजल की नई गाड़ियां खरीदने से बचें।



