गोवा। अयोध्या राम मंदिर के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं। एफआईआर के बिना एसआईटी बन ही नहीं सकती।
गोवा में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये एसआईटी गैर कानूनी है। इस एसआईटी के पास कोई पावर नहीं है। ये एसआईटी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती, किसी पर रेड नहीं मार सकती। किसी को समन नहीं कर सकती। लूली-लंगड़ी एसआईटी बना दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल बोले- दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही सरकार
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
- Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में कथित चोरी पर पहली बार बोले चंपत राय, SIT की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
- Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर SIT रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, 70 बार कैद हुई चोरी, सुरक्षा में गंभीर लापरवाही उजागर
- Ram Mandir ट्र्स्ट से चंपत राय बाहर, कृष्ण मोहन बने अंतरिम महासचिव, बैठक में लिया गया फैसला
- Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?
आठ महीने का सीसीटीवी फुटेज गायब
केजरीवाल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है, उससे पता चला है कि 40 दिन में 70 बार चोरी होने के सबूत सामने आए हैं। 8 महीने की सीसीटीवी फुटेज को इनलोगों ने डिलीट कर दिया है। उन्होंने चंपत राय को पीएम नरेंद्र मोदी का खास बताया।
भगवान को चढ़ाए गहने भी चोरी
केजरीवाल ने कहा कि ‘जो बातें सामने आ रही हैं, उसमें भगवान राम का हार, पादुका चोरी हो गई। लोगों ने बड़ी श्रद्धा से हीरे और जवाहारात चढ़ाए थे वो भी चोरी हो गए. किसी ने 200 किलो चांदी की ईंटें दी थीं, वो भी चोरी हो गई। किसी ने चांदी के दिए थे, वो भी चोरी हो गए। 200 करोड़ का कैश चोरी हो गई। ये चोरी अभी शुरू नहीं हुई बल्कि 2021 से ही शुरू हो गई, जब वहां पर जमीनों का घोटाला हुआ। मंदिर निर्माण के लिए देश से करोड़ों-करोड़ रुपये इकट्ठे किए गए थे।
जमीन खरीदी में जमकर घोटाला
केजरीवाल ने साल 2021 के एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक पाठक परिवार है, अयोध्या में उनकी जमीनें थीं। उन्होंने जमीन इनकी पार्टी के किसी नेता को 2 करोड़ रुपये में बेची। दस मिनट के अंदर उस नेता ने वो जमीन मंदिर के ट्रस्ट को 18 करोड़ रुपये में बेच दी। इसी तरह से 2 करोड़ रुपये की जमीन टेंपल ट्रस्ट ने 24 करोड़ रुपये में खरीदी। ठीक इसी तरह से 9 करोड़ रुपये की जमीन 55 करोड़ रुपये में खरीदी गई। 14 करोड़ रुपये की जमीनें 95 करोड़ रुपये में खरीदी गईं।
हर टेंडर में भारी कमीशन
केजरीवाल ने कहा कि एक रुपये की जमीन को दस रुपये में खरीदकर इन्होंने आपके द्वारा दिए गए राम मंदिर निर्माण के चंदे को साइफन ऑफ किया। फिर जब मंदिर बनने लगा तो इंजीनियर्स ने गवाही दी है कि 40 फीसदी कमीशन हर टेंडर के अंदर ली गई। जिस तरह से इन्होंने धोखा दिया है, ऐसे तो सरकारों के अंदर होता है।
क्या दोषियों को सजा मिलेगी
केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर के चंदे में चोरी हुई है लेकिन सबसे बड़ा सवाल हर राम भक्त के मन में है कि दोषियों को सजा मिलेगी क्या? बड़े लोग पकड़े जाएंगे? ऐसा लगता नहीं है। जबसे ये मामला सामने आया है, उसे दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है। सबूतों को हटाने की कोशिश की जा रही है।
पीएम मोदी के खास हैं चंपत राय
केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को सब पता था। उन्होंने ट्रस्ट बनाया, उस ट्रस्ट के अंदर जितने लोग थे, वो मोदी जी के अपने आदमी हैं। चंपत राय पीएम मोदी के खास आदमी हैं। उन्होंने चंपत राय को मंदिर का सर्वेसर्वा बनाया। सारा पावर और मैनेजमेंट चंपत राय के पास था। चंपत राय के बिना मंदिर में एक पत्ता भी नहीं हिल सकता था।



