Film Review : अल्फा या अल्फी?  सेजवान  नूडल्स में दही लेंगे या आम का रस?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

 – डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

यशराज फिल्म्स का नया स्पाई यूनिवर्स चैप्टर। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की जोड़ी, बॉबी देओल खलनायक, अनिल कपूर रॉ चीफ और हृतिक रोशन का कैमियो—सब कुछ है, लेकिन… लेकिन तर्क नहीं। द रेलवे मेन का डायरेक्टर इसका भी डायरेक्टर है। वह शिव रवैल हैं। सेजवान  नूडल्स में दही डाल दें या आम का रस, मर्जी है उनकी। अब तक जिस यूनिवर्स में सलमान खान, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान पिस्तौलें चमकाते दिखते थे, इस बार वह कमान पूरी तरह दो हीरोइनों के हाथ में सौंप दी गई है—आलिया भट्ट और शरवरी वाघ।

आलिया भट्ट तो गज़ब की अभिनेत्री हैं ही। उन्होंने फिर साबित कर दिया है कि वे सिर्फ ‘गंगूबाई’ या ‘राज़ी’ की सहमी हुई जासूस नहीं हैं। इस फिल्म में उनका बिल्कुल अलग, एक्शन से भरपूर अवतार है। छरहरी काया वाले चेहरे पर मासूमियत और आँखों में कातिलाना गुस्सा। ऊपर से कुछ भारी-भरकम डायलॉग्स भी। इंटेंसिटी और क्रूरता का कमाल का मिश्रण। आलिया जब ‘किलर मोड’ में आती हैं, तो आँखों की वह खूंखार चमक रोंगटे खड़े कर देती है। बर्थडे सीन या क्लाइमैक्स फाइट में उनकी इमोशनल डेप्थ और रॉ एंगर बहुत असरदार है।

फिल्म यशराज फिल्म्स के उसी जाने-पहचाने सीक्रेट एजेंट वाले ढर्रे पर चलती है, लेकिन इस बार इसमें दो महिला जासूसों के रिश्ते में भावनात्मक एंगल जोड़ा गया है। फिल्म में आलिया भट्ट एक बेहद शार्प, थोड़ी-सी जिद्दी और मिशन को अंजाम देने के लिए किसी भी हद तक जाने वाली ‘अल्फा’ एजेंट की भूमिका में हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं शरवरी वाघ, जो उनकी पार्टनर-इन-क्राइम और एक तरह से उनकी शैडो नज़र आती हैं।

‘स्पाई यूनिवर्स’ की अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म की कहानी भी काफी हद तक प्रेडिक्टेबल (अनुमानित) है। आप आसानी से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि देश का गद्दार कौन है या अगला मिशन कहाँ होने वाला है। कुछ जगहों पर देशभक्ति का जज़्बा ज़रूरत से ज़्यादा लाउड हो जाता है, जिससे फिल्म थोड़ी-सी मेलोड्रामैटिक लगने लगती है। यदि आप कहानी में किसी बड़े सस्पेंस या अप्रत्याशित ट्विस्ट की उम्मीद कर रहे हैं, तो शायद आपको थोड़ी निराशा हो।

दर्शकों के लिए स्पेन, कश्मीर और लद्दाख की वादियाँ हैं। गाने गाती, नदी में कूदती और नहाती दो-दो हीरोइनें भी हैं। ‘राज़ी’ में इंटेलिजेंस थी, ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में इंटेंसिटी थी, अब ‘अल्फा’ में आलिया एक्शन क्वीन बनकर आई हैं। आलिया का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन नज़र आता है। सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि बॉडी लैंग्वेज में भी वे पूरी तरह बदल गई हैं। हर मूवमेंट फ्लूइड, हर लुक कैलकुलेटेड। लगता है, वे सचमुच एक ट्रेन्ड असैसिन हैं। फिल्म के एक्शन सीन्स को बहुत ही सलीके और रियलिस्टिक तरीके से डिज़ाइन किया गया है। यहाँ सिर्फ हवा में गाड़ियाँ नहीं उड़ रही हैं, बल्कि हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और गन-फाइट को भी बहुत क्रिस्प रखा गया है।

आलिया और शरवरी, दोनों की बॉडी लैंग्वेज बहुत स्मूथ है। वे मार्शल आर्ट्स, गन फाइट्स और चेज़ सीन्स में भी नाचती-सी लगती हैं। बिना भारी-भरकम मसल्स के ही फुर्ती से काम चला लेती हैं। ‘अल्फा’ के फाइट सीन्स में वे घूमती हैं, लात मारती हैं, छलांग लगाती हैं। सब कुछ इतना गरिमामय कि लगता है, जैसे कोई डांस परफॉर्मेंस चल रही हो, लेकिन खून-खराबा भी पूरा हो रहा है!

आलिया को हॉलीवुड के मशहूर एक्शन कोच जेसन नोविलो ने चार महीने तक ट्रेनिंग दी। उन्होंने ही कीनू रीव्स को ‘जॉन विक’ के लिए और ब्रैड पिट को ‘बुलेट ट्रेन’ के लिए ट्रेन किया था।

आलिया ने ‘अल्फा’ को पूरी शिद्दत से जिया है, लेकिन अफ़सोस कि पटकथा कई जगह ‘बीटा वर्ज़न’ जैसी लगती है। कलाकार ‘अल्फा’ हैं, लेकिन कहानी अभी भी अपडेट का इंतज़ार कर रही है। देखनीय –  एक्शन के शौकीनों के लिए  !

Film Review : अल्फा या अल्फी?  सेजवान  नूडल्स में दही लेंगे या आम का रस?

 – डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।